Jharkhand: शांति से संपन्न हुई बकरीद की नमाज, मांगी देश की उन्नति व खुशहाली की दुआ

रांची : झारखंड में शांति पूर्ण तरीके से बकरीद की नमाज संपन्न हो गई.

लोगों ने देश की उन्नती व खुशहाली की दुआ मांगी.

राज्य के विभिन्न जिलों में ईद उल अजहा के मौके पर एक-दूसरे को बधाई दी.

धनबाद के रेलवे स्टेडियम में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की और

एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए अमन शांति की कामना की.

धनबाद: नफरतों की कुर्बानी देने का दिया पैगाम

मीडिया से बात करते हुए जामा मस्जिद के इमाम एवं शहर के कारोबारी सोहराब खान ने कहा कि

बकरीद के मौके पर हम नफरत की कुर्बानी देकर देश में अमन चैन कायम हो इसकी दुआ करते हैं.

अपने आसपास साफ-सफाई रखें और स्वच्छ भारत अभियान में भारत सरकार को सहयोग करें.

साहिबगंज: मंत्री आलमगीर आलम ने अदा की नमाज

alamgir 22Scope News

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने अपने पैतृक गांव इस्लामपुर में ईद उल अजहा की नमाज अदा की. इसके बाद एक-दूसरे को ईद उल अजहा की बधाई दी. आलमगीर आलम ने आपसी भाईचारे व प्रेम के साथ देश में अमन चैन कायम रहे इसका संदेश लोगों को दिया.

चांदपुर के ईदगाह में अकील अख्तर ने अदा की नमाज

पूर्व विधायक अकील अख्तर ने अपने साहिबगंज के गुमानी स्थित पैतृक गांव चांदपुर के ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की. इसके बाद सभी से गले मिलकर ईद की बधाई दी. उन्होंने देशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि इस मुल्क में अमन व शांति कायम रखें.

जमशेदपुर में नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को दी बधाई

jsr 22Scope News

जमशेदपुर के अलग-अलग मस्जिदों एवं ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई, इसके बाद एक-दूसरे को बधाई दी. ईद उल फितर के करीब 70 दिनों बाद बकरीद मनाई गई. ईद- उल- अजहा को बकरीद भी कहा जाता है. यह इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. ईद- उल- अजहा का पर्व को मुस्लिम समाज के लोग त्याग और कुर्बानी के तौर पर मनाते हैं. धातकीडीह ईदगाह मैदान में 7ः45 बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई. उसके बाद लोग कुर्बानी का फर्ज अदा करने की तैयारी में जुट गए.

सिमडेगा में पढ़ी गई सामूहिक नमाज

simdega 22Scope News

बकरीद को लेकर ईदगाह में सामूहिक नमाज पढ़ी गई. सुबह 7ः30 बजे शुरू हुई. नमाज के दौरान काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों की उमड़ी भीड़. लोगों ने नमाज अदा कर अमन, चैन और खुशहाली के साथ देश के तरक्की की दुआ मांगी. बकरीद को लेकर शहर में जगह-जगह पर पुलिस की तैनात रही. इसके अलावे जिले के दर्जनों स्थानों में भी बकरीद की नमाज पढ़ी गई. मौके पर मौलाना साकिब ने बताया कि नमाज अदा करने के पश्चात जिले की अमन-चैन दुआ की कामना की गई है, ताकि मुल्क की तरक्की हो.

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...