Ranchi: नए उपायुक्त राहुल सिन्हा ने संभाला पदभार, जानिए छवि रंजन कहां गये

रांची : रांची के नये उपायुक्त राहुल सिन्हा ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया है.

उन्होंने निवर्तमान डीसी छवि रंजन से प्रभार लिया है.

प्रभार लेने के बाद राहुल सिन्हा ने समाहरणालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया.

निवर्तमान डीसी ने भी नये उपायुक्त राहुल सिन्हा को प्रभार देकर उन्हें शुभकामनाएं दी.

साथ ही सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया.

राहुल सिन्हा के पदभार ग्रहण करने के दौरान सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे.

पदभार ग्रहण कार्यक्रम रांची समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित डीसी सभागार में हुआ.

बता दें कि 9 जुलाई की दी देर रात कार्मिक विभाग ने

राज्य के 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था.

जिसमें रांच के उपायुक्त छवि रंजन को निदेशक समाज कल्याण और सामाजिक सुरक्षा का निदेशक बनाया गया.

DC rahul sinha 22Scope News

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष बने नितिन मदन कुलकर्णी

सरकार ने राज्यपाल के प्रधान सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त और रांची डीसी सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला किया है.इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी की थी. अधिसूचना के अनुसार डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं कई जिलों के उपायुक्त बदले गए.

कमलेश्वर प्रसाद सिंह बने उत्पाद आयुक्त

श्रम नियोजन विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का आयुक्त, निदेशक श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के. श्रीनिवासन को श्रम नियोजन विभाग का सचिव और श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार, उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को उत्पाद आयुक्त तथा झारखंड विभरेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

नगर आयुक्त मुकेश कुमार बने आदिवासी कल्याण आयुक्त

जबकि प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर चंद्र किशोर उरांव को अपने कार्यां के साथ आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल दुमका का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार को आदिवासी कल्याण आयुक्त, उत्पाद आयुक्त अमित कुमार को निदेशक खान और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लि. का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...