Dhanbad: आदित्य रंजन ने लिया उपायुक्त का पदभार, कमान संभालते ही जानिए क्या बोले

Dhanbad: आदित्य रंजन ने धनबाद के 54 वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर नए उपायुक्त ने पदभार संभाला। इस दौरान निवर्तमान उपायुक्त ने नए उपायुक्त को शुभकामनाएं भी दी।

Dhanbad: आदित्य रंजन ने लिया उपायुक्त का पदभार

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले की जो भी समस्याएं सामने आएंगी, उसका ईमानदारी पूर्वक समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

Dhanbad: कार्यकाल रहा संतोषजनक- माधवी मिश्रा

वहीं निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि धनबाद में उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा। धनबाद में उपायुक्त के रूप में काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस एवं जनता के सहयोग से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान सबके सहयोग से धनबाद में कई काम किए। मीडिया सहित अन्य माध्यमों से कई समस्याओं की जानकारियां मिलती रही। उसके समाधान की दिशा में कारगर कदम उठाए। उस दौरान पदभार ग्रहण के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी पदाधिकारियों के साथ औपचारिक मुलाकात की और उनका परिचय प्राप्त किया।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...