Advertisment

जेवर व्यवसायी ने की स्टाफ के साथ मारपीट, मामला दर्ज

ज्वेलर्स मालिक ने आरोप को बताया बेबुनियाद

बेरमो (बोकारो) : बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो बाजार के आभूषण दुकान के मालिक ने अपने स्टाफ के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक ने थाना में मामला दर्ज कराया है।

परिजनों ने मारपीट में हुए घायल युवक को सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी में भर्ती कराया है। थाने में दिए आवेदन में फुसरो बाटा गली निवासी अनिल सोनी के पुत्र विकास कुमार वर्मा ने बताया कि वह हरिओम ज्वेलर्स में पिछले 1 वर्ष से बतौर कर्मी कार्य कर रहा था। 4 माह से पेमेंट नहीं मिला था।

जब सोमवार की देर शाम को दुकान में कार्य के दौरान बकाया पैसे मांगे तो ज्वेलर्स मालिक राजकुमार सोनी ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी हैं। वहीं ज्वेलर्स दुकान के मालिक राजकुमार सोनी ने सारे आरोप को बेबुनियाद बताया है।

रिपोर्ट : मनोज कुमार

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...