Patna- उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन पुनर्बहाल

Patna- यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उदयपुर सिटी और पाटलिपुत्र के बीच गाड़ी संख्या 19669/19670 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का परिचालन पुनर्बहाल करने का निर्णय लिया गया है. यह उदयपुर सिटी से 20.07.2022 से एवं पाटलिपुत्र से 22.07.2022 से प्रभावी होगा.

हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन पुनर्बहाल

गाड़ी संख्या 19669 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस दिनांक  20.07.2022 से प्रत्येक बुधवार को उदयपुर सिटी से 12.45 बजे खुलकर अगले दिन गुरूवार को 20.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी  ।  वापसी में गाड़ी संख्या 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 22.07.2022 से प्रत्येक शुक्रवार को पाटलिपुत्र से 00.15 बजे खुलकर शनिवार को 07.35 बजे उदयपुर सिटी  पहुंचेगी.

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, बून्दी, चन्देरिया एवं मावली जं. पर रूकेगी.

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: पटना में डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी...

Jharkhand SNA Sparsh: भुगतान में देरी से अटकीं करोड़ों की योजनाएं,...

Jharkhand SNA Sparsh, रांची: झारखंड में एसएनए स्पर्श (SNA Sparsh) प्रणाली के तहत सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी की शिकायतें सामने आ रही...

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...