रेलवे पुल निर्माण साइट पर की गई हवाई फायरिंग मामले में रामगढ़, एसपी ने किया घटना स्थल का दौरा

रामगढ़ः भुरकुंडा पोड़ा गेट के पास रेलवे पुल निर्माण स्थल के पास अपराधियों की तरफ से की गई हवाई फायरिंग की जांच के लिए रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने घटना स्थल का दौरा किया।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि चार अपराधी दो बाईक पर सवार होकर आये और हवा में 7 से 8 राउंड गोलियां चलायी, अब तक किसी भी गिरोह ने इसकी जिम्मेवारी नहीं ली है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले का उद्भेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया है।

टीम ने बड़ी ही बारीकी से घटनास्थल का किया निरी क्षण किया और पत्रकारों को बताया कि दो बाइक में चार अपराधी आए और 7 .8 राउंड गोलियां चलाई। जिसमें किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। किसी भी गिरोह ने इस बात की जिम्मेदारी ली है। फिर भी पुलिस हर एक पहलू की बड़ी ही गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि छानबीन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे कुछ कहा सकेगा, तब तक अनुसंधान जारी रहेगा और बहुत जल्द इस गोलीकांड का उद्भेदन किया जाएगा। मौके पर रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार के साथ पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरीए इंस्पेक्टर लीलेश्वर महतोए भुरकुंडा थाना प्रभारी अखिलेश चौबे एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...