Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi- दिशोम गुरु शिबू सोरेन का एलान, द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी झामुमो

Ranchi- झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है. यहां बता दें कि झामुमो ने इस मामले में फैसला लेने के लिए  झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को अधिकृत किया था. इस बीच द्रौपदी मुर्मू ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन से मिलकर समर्थन की मांग की थी.

यहां बता दें कि राजनीतिक हलकों में यह आशंका पहले ही जतायी जा रही थी कि झामुमो द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकती है. क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार कोई आदिवासी देश के सर्वोच्च पद का उम्मीदवार बनी है और वह भी महिला. इस परिस्थिति में झामुमो के लिए द्रौपदी मुर्मू का विरोध करना मुश्किल भरा फैसला होगा. क्योंकि इससे उसके आधार वोट में सेंधमारी का खतरा होगा.

खुद शिबू सोरेन का इतिहास आदिवासी हितों के लिए संघर्ष का रहा है. आदिवासी हितों के लिए उन्होने लम्बी कुर्बानी दी है और आज यदि एक आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद उम्मीदवार बनी है, तब उसका विरोध करना उनकी छवि से मेल नहीं खाता. उल्टी आदिवासी विरोधी होना ठप्पा लगता.

Commercial Advertisment

Hazaribagh MLA News: ओडिशा टोल प्लाजा पर विधायक प्रदीप प्रसाद के...

Hazaribagh MLA Pradeep Prasad के नाम का बोर्ड लगी फॉर्च्यूनर ओडिशा के टोल प्लाजा पर विवाद में फंस गई। टोलकर्मियों से बहस का वीडियो...

Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया पटना...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व पर दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर से भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर...

Jamtara News: छह महीने से राशन के लिए तरस रहा बुजुर्ग...

Jamtara News में राशन कार्ड होने के बावजूद नाला प्रखंड के बुजुर्ग दंपति को छह महीने से अनाज नहीं मिला। आर्थिक तंगी के...