Ranchi– एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और
जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से समर्थन की मांग की है.
झारखंड के एनडीए सांसदों और विधायकों से मिलने पहुंचे द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री आवास जाकर
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत से मुलाकात की.
इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहें.
हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अभी अपना पत्ता नहीं खोला है. लेकिन जिस प्रकार झामुमो ने राष्ट्रपति पद के
लिए समर्थन के सवाल पर झामुमो सुप्रीमो शिबू को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है और इस बीच मुख्यमंत्री
हेमंत सोरेन का केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई है और आज जिस प्रकार एनडीए की उम्मीवार
द्रौपदी मुर्मू ने गुरु जी से मुलाकात की है, उससे यह उम्मीद की जा रही है कि झामुमो अपना समर्थन द्रौपदी मुर्मू के ही पक्ष में ही देगा.
कांग्रेस ने आलापा विचारधारा का राग
वैसे भी आदिवासी समुदाय झामुमो का आधार वोट रहा है, झामुमो का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन से इंकार करना आसान नहीं रहने वाला है.
माना जा रहा है कि कांग्रेस भी झामुमो के इस दुविधा को समझती है, यही कारण है कि कांग्रेस कह रही है कि झामुमो के साथ हमारा
समझौता सिर्फ विधान सभा के लिए हुआ था, इससे बाहर के निर्णयों के लिए झामुमो स्वतंत्र है, लेकिन सवाल यहां द्रौपदी मुर्मू का नहीं है,
बड़ा सवाल विचारधारा का है. अब यह फैसला झामुमो को लेना है कि वह किस विचारधारा के साथ जाती है.
हमारे लिए तो व्यक्ति नहीं विचारधार महत्वपूर्ण है.
इसके पहले रांची पहुंचे द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत हुआ.
22Scope पर live streaming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन
Patna- द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, होटल मौर्या में जुटी समर्थकों की भीड़




