Commercial Advertisment

अतहर परवेज के मोबाइल से पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा की तस्वीर बरामद

Patna- फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल (Phulwari Sharif Terror Module) में गिरफ्तार आरोपी अतहर परवेज के मोबाइल फोन से भाजपा की पूर्व प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा का फोन नंबर और पत्ता बरामद हुआ है. इस जानकारी को सामने आते ही बिहार का पुलिस महकमा के साथ ही सेंट्रल एजेंसियां भी चौकन्‍नी हो गई है.

बतलाया जा रहा है कि एऩआईए (NIA), आईबी (IB) और  पटना पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ है. इस खबर को सामने आने के बाद भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा हमले की आशंका जताई जा रही है. यहां बता दें कि फुलवारी से गिरफ्तार अतहर परवेज से पटना पुलिस की एसआईटी, बिहार एटीएस और सेंट्रल एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को इस बात की जानकारी मिली है कि पीएफआई के निशाने पर मुख्य रुप से मिथिलांचल और सीमांचल का इलाका था. पूर्णिया को इसका हेडक्‍वार्टर बनाने की कोशिश की जा रही थी.

इस जानकारी को सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसिया काफी सतर्क हो गयी है. क्योंकि इस खुलासे का सीधा संंदेश है कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा पर भी खतरा अभी मंडरा रहा है, साथ ही बिहार के मिथिलांचल और सीमांचल में विशेष सतर्कता की जरुरत है.

रिपोर्ट- शक्ति

22Scope पर livestreming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन  

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...