BIG BREAKING : क्या JMM में भी हैं टूट के आसार, लोबिन हेम्ब्रम ने क्या दिया संकेत

262
Advertisment

साहेबगंज : झारखंड सरकार को गिराने की साजिश के दावों के बीच झामुमों के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लोबिन हेम्ब्रम ने कहा है कि पार्टी के बड़े नेता और सुप्रीमो अगर अपने विधायकों का ख्याल नहीं रखेंगे तो वे किसी भी पार्टी में जा सकते हैं या फिर बिक सकते हैं। आपको बता दें की सरकार को गिराने की साजिश मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। लोबिन हेम्ब्रम के ताज़ा बयान से शक के दायरे में सत्ताधारी पार्टी के भी विधायक आ गए हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों पुलिस ने रांची के एक होटल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से भारी मात्रा में कैश भी बरामद हुआ था। आरोप है कि ये तीनों शख्स राज्य सरकार के खिलाफ काम कर रहे थे। और सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे थे। इस गिरफ्तारी के बाद JMM  ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। तभी से राज्य का सियासी पारा गर्म है।

Advertisment
Advertisement