केरलः नीट परीक्षा में छात्राओं के इनरवियर उतरवाने का मामला

कोल्लमः नीट एंट्रेंस एग्जाम के दौरान छात्राओं के अंडरगार्मेंट उतरवाए जाने के

शर्मनाक मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है.

एक दिन पहले ही केरल पुलिस ने कॉलेज के दो कर्मचारियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया.

इनपर छात्राओं को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिए जाने से पहले उन्हें इनरवियर उतरवाने के लिए मजबूर करने का आरोप है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घटना की जांच के लिए कमेटी बना दी है.

जबकि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी घटना का संज्ञान लिया है.

घटना 17 जुलाई को आयोजित नीट एंट्रेंस एग्जाम के दौरान केरल के कोल्लम स्थित मार थॉमा कॉलेज में हुई.

इसे लेकर 18 जुलाई को एक छात्रा के अभिभावक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

जिसमें आरोप लगाया गया कि इस सेंटर पर 90 फीसदी छात्राओं के इनरवियर उतरवाकर स्टोर

रूम में जमा कराए जाने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया.

जबकि नीट द्वारा जारी ड्रेस कोड में इसका कहीं जिक्र नहीं है.

हालांकि केंद्र अधीक्षक और स्वतंत्र पर्यवेक्षक के साथ जिला समन्वयक ने

एनईईटी परीक्षा केंद्र पर ऐसी किसी घटना से इनकार किया.

केरल के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से इसकी शिकायत

करने की बात कहते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार को कॉलेज के दो स्टाफ सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

उनसे कई घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि मेटल

डिटेक्टर में इनरवियर में लगी हुक के आने के बाद सुरक्षा में वहां तैनात कर्मचारियों ने छात्राओं के साथ ऐसी हरकत की.

कैसे करें NEET 2022 क्रैक, जानिए GOAL इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट से

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...