जहरीली शराब पीने से दो युवक की मौत, एक युवक बीमार

पटना सिटी में जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से बीमार हो गया

जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. मृतक के परिजनों के मुताबिक सभी दोस्तों ने शराब पी थी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की, पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम

के लिए भेजा. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

मृतकों की पहचान बिस्कोमान कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय विवेक कुमार के रूप में की गई,

दूसरे मृतक की पहचान बिस्कोमान कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय अखिलेश कुमार के रूप में की गई,

गंभीर रूप से बीमार बिस्कोमान कॉलोनी निवासी अभिषेक उर्फ भोलू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.


जहरीली शराब पीने से दो युवक की मौत :आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान कॉलोनी की घटना


पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं लोगों का कहना है कि अगम कुआं थाना,

आलमगंज थाना दोनों जगह जहरीली शराब कांड हुआ है और यह भी बताया जा रहा है

अजय कुमार नामक व्यक्ति ने शराब सप्लाई की थी. जिसके बाद चार दोस्तों ने मिलकर शराब पी थी.

इनमें से दो की मौत हो चुकी है और एक अन्य की खोजबीन की जा रही है.

स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद काफी आक्रोश है. उन्होंने आरोप लगाया है

कि थाना की मिलीभगत से जमकर शराब बेची जा रही है. लोगों ने कहा कि

सरकार और प्रशासन के गठजोड़ के बाद ही शराब का कारोबार फल-फूल रहा है.

13 लोगों को जहरीली शराब परोस कर मौ’त की नींद सुलाने वाले सौदागर धराये

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...