अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

गोपालगंज: फुलवारिया थाना क्षेत्र के मदरवानी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक अर्धनिर्मित पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 250 ग्राम चरस व चोरी की कार समेत भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के उपकरण के साथ अमेरिकन डॉलर, नेपाली करेंसी समेत एक नेपाली सिम कार्ड भी बरामद हुई।छापेमारी में दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया।


हथुआ एसडीपीओ ने बताया कि फुलवरिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ बदमाश अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित कर रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्तकाल कार्यवाही करते हुए एक टीम गठित की। गठित टीम ने मदरबानी गाँव निवासी लाल बहादूर यादव के घर में छापेमरी की। छापेमारी में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि दोनों जेपी यादव के कहने पर अवैध पिस्टल / रायफल निर्माण कर रहे थे ताकि अगामी पंचायत चुनाव में सतीश पाण्डेय के सहयोगी पर जानलेवा हमला कर बदला ले सके।

शिवहर से 1700 ग्राम गांजा, 2.64 लाख भारतीय और 36,040 नेपाली रूपए के साथ महेश सहनी गिरफ्तार

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...