Advertisment

कृष्णागढ़ और हसन बाजार में आकाशीय बिजली का कहर, एक की मौत, दो लोग घायल

आरा : जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र कृष्णागढ़ व हसन बाजार ओपी इलाके में तीन लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक तीनों लोग मवेशी चराने के लिए बाधार में गए हुए थे, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गया। मृतक बड़हरा प्रखंड के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी हरिचरन भगत के 42 वर्षीय पुत्र रघुवर भगत बताये जा रहे है। जबकि ठनके की चपेट में आने से बभनगांवा गांव के ही निवासी 65 वर्षीय मोतीलाल भगत बुरी तरह से जख्मी है। जिन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आकाशीय बिजली गिरने की दूसरी घटना हसन बाजार ओपी के दामोदरपुर गांव की है। जहां नरायनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय संजय पाल अपनी भेड़ को गांव के समीप बाधार में चरा रहा था, तभी अचानक ठनका गिर गया।

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि ठनका गिरने से दो लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हुई है। मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...