आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन लोग घायल

सीवान : सीवान में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. आकाशीय बिजली किराना और चाय की दुकान पर गिरी, यहाँ मौजूद लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायलो मे तीन की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

घटना सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महूवारी गाँव की है. जहाँ आकाश से आफत बन अचानक बिजली गिरने से किराने और चाय दूकान पर मौजूद लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. बता दे की गुलाब चक्रवात को लेकर बिहार के कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर हाई अलर्ट पर है. सीवान में भी गुलाब चक्रवात का असर दिख रहा है. पिछले रात से ही लगातार गरज के साथ बारिश हो रही है.

रिपोर्ट : विजय

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

CSR के तहत BFCL ने बुजुर्गों को दिया खास अनुभव, अयोध्या...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के बुजुर्गों के...

धनबाद में धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में उठा...

धनबाद: वार्ड संख्या-01 में आयोजित धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में इस बार नई सराय-गिद्दी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं...

रोहतास के भलुनी भवानी मंदिर में लाखों की चोरी, देवी के...

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी स्थान में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की...