कस्तूरबा विद्यालय, तारापुर में शोहदों का जमघट, छात्राओं में आंतक

Munger-छात्राओं में आंतक- तारापुर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने की खबर आयी है.

बतलाया जा रहा है कि स्कूल के आसपास मनचलों की भीड़ जुटती है, इनके द्वारा छात्राओं की तस्वीर खिंची जाती है,

इसका विरोध करने पर छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है. अश्लील इशारा किया जाता है.

छात्राओं में आंतक – तारापुर पुलिस कर रही है मामले की जांच

मामले की जानकारी मिलते ही तारापुर पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरु कर दी है.  

बता दें कि कुछ दिन पहले ही इस विद्यालय में एक ग्यारहवीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की गयी थी.

जब युवती ने इसका विरोध  किया तो युवती को गालियां दी गयी.

युवती ने उस युवक की तस्वीर को अपने कैमरे में कैद लिया था.

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के आसपास असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है.

छात्रावास की महिला गार्ड पिंकी देवी ने कहा कि

ऐसे बदतमीज लड़के सुबह से शाम तक मंडराते रहते हैं.

छात्राओं में आंतक- लड़कियों को देखकर सीटियां बजाते हैं.

अश्लील इशारे करते हैं. जब टोका जाता है तब गाली गलौज की जाती है.

यहां बता दें कि यह महिला गार्ड विद्यालय में अभी कुछ दिन पहले ही आयी है.

मनचले इस गार्ड के बारे में भी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे थें.

कस्तूरबा विद्यालयों में मानदेय विसंगति दूर करने का आग्रह

Saffrn

Trending News

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...

सड़क निर्माण में लापरवाही पर संवेदक 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

पटना : ग्रामीण कार्य विभाग ने निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले संवेदक के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए दंडात्मक कार्रवाई की...

पटना पुलिस की एक्शन जारी, बिहार STF की संयुक्त टीम ने...

पटना : पटना में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img