Advertisment

फोरलेन पर लगी क्लास, टेंट संचालक पहुंचा हवालात

आराः बक्सर-पटना फोरलेन को करीब 12 घंटे तक बाधित रख सड़क पर स्कूल चलाये जाने के मामले में कोईलवर पुलिस ने टेंट संचालक फिरोज को गिरफ्तार कर 50 नामजद और दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

दो सौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

प्राथमिकी में भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजू यादव का नाम भी दर्ज है। प्राथमिकी दर्ज किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक मनोज मंजिल का नेतृत्व में थाने का घेराव कर केस वापसी लिया जाए की चेतावनी दी गई है।बता दें कि बक्सर-पटना फोरलेन निर्माण के लिए प्रशासन ने स्कूल भवन को ध्वस्त कर दिया था, तब प्रशासन ने जल्द ही विद्यालय निर्माण का आश्वासन दिया था। लेकिन करीबन ढाई साल गुजरने के बाद भी कोईलवर स्कूल का निर्माण नहीं कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने माले विधायक के नेतृत्व में बक्सर-पटना फोरलेन घंटे को जाम किया और फोरलेन पर छात्र-छात्राओं ने क्लास लगाई गई थी।

रिपोर्टः नेहा गुप्ता

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...