BREAKING : जज उत्तम आनंद मौत मामले में थोड़ी देर में आएगा फैसला

धनबाद : जज उत्तम आनंद मौत मामले में थोड़ी देर में फैसला आयेगा.

रजनीकांत पाठक की अदालत में फैसला सुनाया जाएगा.

वही सुनवाई को लेकर सीबीआई कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

कहा जा रहा है कि 4ः00 बजे सीबीआई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी.

बता दें कि 28 जुलाई 2021 को मॉर्निंग वॉक के दौरान जज उत्तम आनंद को

ऑटो द्वारा टक्कर मार दी थी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी.

वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक लखन वर्मा और राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया.

इस मामले को सीबीआई को सौंपने के बाद टीम ने जांच पूरी कर ली और आज फैसले की घड़ी है. वही ऑटो चालक के अधिवक्ता कुमार अमलेंदु ने न्याय मिलने की उम्मीद जताया है.

ऐसे हुई जज की मौत

गौरतलब है कि 28 जुलाई 2021 को बुधवार की सुबह 5 बजे जज उत्तम आनंद मॉर्निंग वॉक कर अपने घर की ओर लौट रहे थे. सड़क पूरी तरह से सूनसान थी. जज उत्तम आनंद सड़क के किनारे एकदम बाईं ओर टहल रहे थे. उसी समय वहां पीछे से एक ऑटो रिक्शा आया. ऑटो रिक्शा सड़क के बीचों बीच सीधे चल रहा था, लेकिन फिर अचानक ऑटो रिक्शा जज उत्तम आनंद की तरफ मुड़ गया और उन्हें टक्कर मार दी. ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.

इलाज के दौरान मौत

कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने जज उत्तम आनंद को सड़क किनारे पड़े देखा. लोगों ने उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस बीच जज जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की. अस्पताल में एक लावारिस शव की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची. जज के बॉडीगार्ड ने उनके शव की पहचान की.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

न्यायाधीश उत्तम आनंद हत्याकांड में दोनों आरोपी दोषी करार, 6 अगस्त को सजा का एलान

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...