Advertisment

BREAKING : एडीजे उत्तम आनंद मौत मामले में सीबीआई जांच शुरू, थाना पहुंची टीम

गिरफ्तार लखन, राहुल सहित कई लोगों से करेगी पूछताछ

धनबाद : एडीजे उत्तम आनंद मौत मामले में सीबीआई की जांच शुरू हो गई है। सीबीआई ने सबसे पहले ग्राउंड जीरो से जांच शुरू की है। धनबाद थाना पहुंची सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम पुलिस अधिकारियों से भी जानकारी जुटा रही है।

न्यायधीश उत्तम आनंद की मौत की जांच करने सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम गुरुवार को धनबाद सदर थाना पहुंची। इस मामले में जिला पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से सीबीआई के अधिकारियों ने बातचीत की और मामले में की गयी अब तक कि जांच और तथ्यों को सूना। धनबाद में गुरुवार को जगह-जगह तलाशी अभियान चला रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

बताया जाता है कि गिरफ्तार लखन और राहुल से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। थाने के बाद सीबीआई की टीम सर्किट हॉउस पहुंचेगी जहां एडीजे और एसएसपी सीबीआई को सारा दस्तावेज सौंपेंगे।

इस हाईप्रोफाइल केस की जांच के लिए बदायूं में दो बहनों की दुष्कर्म के बाद ह्त्या का मामला सुलझाने वाले सीबीआई स्पेशल क्राइम ब्रांच के एएसपी विजय कुमार शुक्ला को अनुसंधानकर्ता बनाया गया है। जिनके नेतृत्व में सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम धनबाद पहुंची है।

बता दें कि जज उत्तम आनंद की मौत मामले का संज्ञान झारखंड हाईकोर्ट ने लिया था और सीबीआई जांच का आदेश दिया। उसके बाद से सीबीआई की टीम जांच पर जुट गई है। इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए टीम में बायोलॉजी, डीएनए प्रोफाइलिंग, फिंगर प्रिंट्स, फॉरेंसिक साइकोलॉजी और सेरोलॉजी विंग के एक्सपर्ट भी शामिल किए गए हैं।

झारखंड सरकार की अनुशंसा और हाईकोर्ट के निर्देश पर दिल्ली सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच-1 ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआई ने भी अपनी प्राथमिकी में ऑटो चालक लखन वर्मा और राहुल वर्मा को अज्ञात मानकर हत्या की धारा-302 में आरोपी बनाया है।

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: आदिवासी महोत्सव के मंच से हेमंत सोरेन...

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के दौरान, मुख्यमंत्री हेमंत...

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...