कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज, पीवी सिंधु ने की भारतीय दल की अगुवाई

बर्मिंघम : अलेक्जेंडर स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज हो गया.

इस दौरान अलेक्जेंडर स्टेडियम में मौजूद प्रिंस चार्ल्स ने खेलों के उद्घाटन की घोषणा की.

22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह को बड़ी धूमधाम से मनाया गया.

इस दौरान अलेक्जेंडर स्टेडियम में 30,000 से ज्यादा दर्शक मौजूद रहे.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रमंडल खेलों की परंपरा के

अनुसार पिछले खेलों का मेजबान होने के नाते ऑस्ट्रेलिया ने परेड के दौरान सबसे पहले शिरकत की.

जिसके बाद ओशिनिया क्षेत्र, अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, कैरिबियन और अंत में यूरोप के देशों को मैदान पर आते देखा गया.

पी.वी. सिंधु और मनप्रीत सिंह ने की भारतीय दल की अगुवाई

ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारत की ओर से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को ध्वजवाहक बनाया गया. अलेक्जेंडर स्टेडियम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के उद्घाटन समारोह में पी.वी. सिंधु और मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय दल पहुंचा.

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने किया प्रतिनिधित्व

वहीं पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मरूफ ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के उद्घाटन समारोह के दौरान अपने देश का प्रतिनिधित्व किया. बिस्माह मरूफ ने इस साल की शुरुआत में अपनी बेटी को जन्म देने के बाद क्रिकेट विश्व कप में वापसी की है.

215 एथलीट भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

बता दें कि बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त तक किया जा रहा है. इस दौरान 215 एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो कि 19 खेलों के 141 कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज

Jharkhand Electricity Theft: बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL का बड़ा अभियान,...

 झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL ने विशेष अभियान चलाया। 119 टीमों ने 3510 परिसरों में छापेमारी की, 497 मामलों में चोरी पकड़ी...

 Non Communicable Diseases:बिहार में NCD Screening अभियान की बड़ी उपलब्धि, 85...

 बिहार में NCD Screening अभियान के तहत 2 से 17 सितंबर तक 85.20 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई। मधुबनी, बांका समेत 5...

FSSAI Bihar:बिहार में Food Safety पर सख्ती, 591 से अधिक खाद्य...

 बिहार में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 591 से अधिक नमूने लिए गए। एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, खराब पनीर, मिठाइयां और तेल जब्त कर नष्ट...