झारखंड विधानसभा: मानसून सत्र के पहले दिन बीजेपी विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान- बीजेपी

रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन सदन के बाहर बीजेपी विधायकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

बीजेपी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए कांग्रेस के बयान का विरोध किया

और कहा कि ‘राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’

इस विरोध प्रदर्शन में बीजेपी के साथ आजसू के विधायक भी मौजूद रहे.

सीढ़ियों पर बैठे बीजेपी विधायक ने विरोध जताया.

bjp vidhandabha1 22Scope News

सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने उर्दू और स्कूलों को लेकर मामला उठाया.

उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण के पीछे एक साजिश है.

यह साजिश बीजेपी और आरएसएस रच रही है. उर्दू को लेकर कभी विवाद नहीं रहा है, लेकिन इसे जानबूझकर मुद्दा बनाया जा रहा है.

विधानसभाध्यक्ष ने बुलाई थी सर्वदलीय बैठक

बता दें कि पूरे सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभाध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी. बैठक में राज्य में सूखे की स्थिति पर सत्र के दौरान विशेष चर्चा कराने पर सहमति बनी. लेकिन भाजपा सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुई. सत्र की रणनीति बनाने के लिए भाजपा खेमे ने गुरुवार को विधायक दल की बैठक की. भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा, सत्र हंगामेदार होगा क्योंकि सरकार को भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति और किसानों के लिए राहत उपायों की घोषणा में देरी सहित कई मुद्दों पर जवाब देना है. उन्होंने दावा किया कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. नारायण ने कहा, प्रवर्तन निदेशालय की हालिया जांच से पता चलता है कि मुख्यमंत्री के लोगों का भ्रष्टाचार से सीधा संबंध है. ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री भ्रष्ट लोगों की रक्षा करते हैं। उन्हें जवाब देना होगा.

कई मुद्दों पर बीजेपी करेगी सरकार की घेराबंदी

बता दें कि ईडी ने झारखंड में एक कथित अवैध खनन घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए एक अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को तलब किया है. ईडी ने 19 जुलाई को इस मामले में सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था. सत्र के दौरान राज्य सरकार वर्तमान वित्त वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक बजट भी पेश करेगी. मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने सत्र के दौरान राज्य में अवैध खनन, रांची में महिला सब इंस्पेक्टर की हत्या, सरकारी स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार की छुट्टी जैसे मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी की तैयारी की है.

6 दिवसीय होगा मानसून सत्र

राज्य सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट एक अगस्त को पेश किए जाने की उम्मीद है, जबकि इस पर चर्चा दो अगस्त को होने की संभावना है. अन्य विधेयक तीन से पांच अगस्त के बीच सदन में पेश किए जाएंगे. विधानसभा के औपबंधिक कार्यक्रम के अनुसार 30 व 31 जुलाई को शनिवार एवं रविवार होने के चलते सदन की बैठक नहीं होगी.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Panapur Flood Relief: सारण के पानापुर में हेलीकॉप्टर से राशन एयर...

Panapur Flood Relief, सारण: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हवाई मार्ग से राशन उपलब्ध कराने की...

Bokaro Illegal Truck Parking: बोकारो में ट्रक चालकों के लिए नए...

Bokaro Illegal Truck Parking, बोकारो: शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग रोकने के लिए जिला परिवहन विभाग...