गर्मी से परेशान नदी नहाने गए दो छात्राओं की डूबने से मौत

गढ़वा:- बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में खांड़ डैम में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि होलीक्रॉस मध्य विद्यालय, नयाखांड़ की दो छात्राएं 13 वर्षीय सुमित्रा कुमारी और 12 वर्षीय मनीषा कुमारी ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने सहेलियों के साथ गाय चराने के लिये नयाखांड़ जंगल में गई हुई थी। गाय चराने के दौरान गर्मी लगने पर सभी बच्चियां बभनी खांड़ डैम में स्नान करने लगी। स्नान करने के दौरान सुमित्रा कुमारी, मनीषा कुमारी दोनों डैम में डूबने लगी। दोनों को डूबता देख अन्य बच्चियों ने हो हल्ला किया, तो नयाखांड़ के रामप्रवेश, विनोद, संतोष एवं रविन्द्र कुमार ने आनन-फानन में डैम में छलांग लगाकर बच्चियों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन बच्चियों का बचा नहीं सके। घटना की सूचना मिलने पर बंशीधर नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। उधर दो बच्चियों की मौत होने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों बच्ची आपस में चचेरी बहन बतायी जा रही है।

रिपोर्टः-सुजीत धर दुबे

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...