अररिया में डूबने और करंट लगने से पिता पुत्र सहित पांच की मौत से मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

अररिया में डूबने और करंट लगने से पिता पुत्र सहित पांच की मौत से मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

अररिया : जिले में अलग अलग दो घटनाओं में कुल पांच मौत की खबर हैं जिसमें जोकीहाट थाना क्षेत्र के तारण गांव में बकरा नदी में मिट्टी लाने गई 4 बच्चियों में से तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है। वहीं दुसरा मामला फारबिसगंज थाना क्षेत्र से हैं जहां बिजली विभाग की लापरवाही की खबर हैं जहां करंट लगने से पिता पुत्र की मौत हो गई है।

DIARCH Group 22Scope News

मिट्टी लाने गई थी लड़कियां , स्नान के क्रम में डूबने से मौत 

जोकीहाट थाना क्षेत्र में बकरा नदी से मिट्टी लाने गई चार बच्चियां नहाने के क्रम में डूबने लगी। स्थानीय लोंगों की सहायता से सभी को निकाला गया जिसमे तीन बच्चियों की मौत की खबर हैं और एक बच्ची की स्थिति नाजुक बताई जा रही है जिसका ईलाज अररिया सदर अस्पताल में चल रहा है।

A4 22Scope News

वहीं फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रमई गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसके कारण पिता और पुत्र की बिजली के करंट लग जाने से मौत हो गई. दरअसल रमई गांव में बिजली का तार टूट कर पानी भरे गड्ढे में गिरा हुआ था जहां शौच के लिये पानी लेने के लिए विद्यानंद मल्लिक नामक एक व्यक्ति पहुंचा और पानी लेने के क्रम में उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई।

A67 22Scope News

परिजनों ने बताया कि चारों बच्ची बकरा नदी में मिट्टी लाने के लिए गई थी जिसके बाद एक बच्ची डूबने लगी और उसे बचाने के क्रम में चारों बच्ची डूब गई । स्थानीय लोगों ने जब देखा तो नदी से सभी बच्चियों को बाहर निकाला गया जिसमें तीन बच्ची की मौत हो गई वहीं एक बच्ची गंभीर अवस्था में थी जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया जहां उस बच्ची का इलाज किया जा रहा है। सभी बच्चिया की उम्र 10 वर्ष से 12 वर्ष बतायी जा रही है। वही इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

शौच को गये पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रमई गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है दरअसल रमई गांव में बिजली का तार टूट कर पानी भरे गड्ढे में गिरा हुआ था जहां शौच के लिये पानी लेने के लिए विद्यानंद मल्लिक नामक एक व्यक्ति पहुंचा और पानी लेने के क्रम में उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई वहीं घटना की सूचना पर मृतक के पुत्र वहां पहुंचे और उसे पानी से निकलने के क्रम में उसे भी करंट लग गया जिससे पिता और पुत्र दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को पोर्टमार्टम के लिये भेजा

घटना की सूचना पर जोकीहाट और फारबिसगंज थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है। घटन के बाद ईलाके में मातम पसरा है और परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़े : कफ़न ओढ निर्दलीय ही नामांकन के लिए पहुंचे अजय कुमार झा, भाजपा नेतृत्व के साथ ही मंत्री अशोक चौधरी पर साधा निशाना

राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में बनेगा समेकित एक्वा पार्क, DM ने...

भोजपुर : भोजपुर जिले के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, कारीसाथ, प्रखंड उदवंतनगर का स्थल निरीक्षण किया गया। इस प्रक्षेत्र पर...

दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! प्रेम विवाह...

जहानाबाद : जहानाबाद में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी। मार्च महीने में प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय रूपा देवी अब कफन...

पटना में बड़ा हादसा, गांधी घाट पर नहाने गए 6 युवक...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांधी घाट पर नहाने के दौरान छह...

सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 10 बेजुबान मवेशियों को तस्करों...

दानापुर : राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां स्थानीय लोगों की सतर्कता और...

JDU, RJD के बाद अब ‘कमल’ खिलाने BJP पहुंचीं रितु जायसवाल,...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कमल खिलाने के लिए रितु जायसवाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img