जमकर थिरके रघुवर दास- सूर्य मंदिर कमेटी सिदगोड़ा द्वारा तृतीय सोमवारी पर जलाभिषेक यात्रा पूरे धूमधाम से एवं श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुई.
दो बर्षों के बाद प्रारंभ हुई जलाभिषेक यात्रा की अगुवाई मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की.
रघुवर दास के संग 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बारीडीह भोजपुर कॉलोनी छठ घाट से जल
लेकर हरि मैदान से भक्तिमय संगीत, मनोरम झांकी और पुष्प वर्षा के बीच पैदल यात्रा कर सूर्य धाम
शिवालय में जलाभिषेक किया. कई किलोमीटर की यात्रा पैदल नंगे पाव तय
कर शिवालय में रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ को जलार्पण किया.
इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर की जनता समेत सम्पूर्ण झारखंड निवासियों के सुख -समृद्धि, उन्नति एवं शांति की कामना की.
इससे पहले, बारीडीह हरि मंदिर मैदान में 11 सदस्यीय पंडितों के समूह द्वारा जलाभिषेक का संकल्प कराया गया.
यात्रा में शामिल महिलाओं ने गेरुवा वस्त्र तो पुरुषों ने गेरुवा गमछा के साथ हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
और केसरिया ध्वज लेकर यात्रा की शोभा बढ़ायी.
प्रातः काल से ही बारीडीह हरि मंदिर मैदान में हर हर महादेव, बोल बम के जयघोष सुनाई दे रहे थे.
हजारों की संख्या में महिलाएं, बुर्जुग, बच्चे बाबा भोलेनाथ के शीघ्र दर्शन को उत्साहित थे।
भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी द्वारा पूरे यात्रा को बैरिकेडिंग कर व्यवस्थित रूप दिया गया.
श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर परिसर में तेज पंखे और पूरे रास्ते जगह-जगह शीतल पेय के काउंटर लगाए गए थे.
जमकर थिरके रघुवर दास : जलाभिषेक यात्रा में बोल बम के जयकारे से गूंज उठा सिदगोड़ा सूर्यधाम
यात्रा में सिख संगत ने श्रद्धालुओं का फूल- मालाओं से स्वागत किया.
दोपहर तक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.
भव्य जलाभिषेक यात्रा के सफलतापूर्वक समापन पर मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
ने लौहनगरी की जनता के साथ नारी शक्ति का विशेष रूप से आभार जताया.
उन्होंने जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक एवं अद्भुत बनाने में सूर्य मंदिर कमेटी, भाजपा कार्यकर्ता
एवं सामाजिक संस्था समेत सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की.

















