Advertisement
Advertisement

भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, सूर्यकुमार ने खेली 76 रनों की तूफानी पारी

5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने बनाई 2-1 की बढ़त

पोर्ट ऑफ स्पेन : सूर्यकुमार यादव की अगुआई में शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने

तीसरा टी20 मैच 7 विकेट से जीत लिया.

इस तरह से टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है.

सूर्यकुमार ने 44 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हुए. 8 चाैके और 4 छक्के लगाए.

मैच में वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 164 रन बनाए थे.

ओपनर बल्लेबाज काइल मेयर्स ने अर्धशतक लगाया था.

जवाब में भारत ने लक्ष्य को 19 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया.

हालांकि मैच में टीम इंडिया को झटका भी लगा.

कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की. रोहित शर्मा ने 5 गेंद पर 11 रन बनाए. एक चौका और एक छक्का लगाया. लेकिन वे हैमस्ट्रिंग के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए, तब टीम का स्कोर 19 रन था. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतक साझेदारी करके जीत की नींव रखी. सूर्यकुमार ने 26 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. वे अकील हुसैन की गेंद पर छक्का लगाकर यहां तक पहुंचे. 6 चौका और 3 छक्का जड़ा.

डॉमिनिक ड्रेक्स के शिकार हुए सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के 100 रन 11वें ओवर में पूरे हुए. इस बीच श्रेयस अय्यर 27 गेंद पर 24 रन बनाकर अकील हुसैन का शिकार हुए. उन्होंने 2 चौका लगाया. इसके बाद ऋषभ पंत उतरे. उन्होंने आते ही चौके-छक्के जड़े. इस बीच सूर्यकुमार यादव 76 रन बनाकर डॉमिनिक ड्रेक्स का शिकार हुए. पंड्या 4 रन बनाकर आउट हुए. पंत 26 गेंद पर 33 और दीपक हुडा 7 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे.

सबसे सफल गेंदबाज रहे भुवनेश्वर कुमार

इससे पहले ओपनर बल्लेबाज काइल मेयर्स के अर्धशतक से वेस्टइंडीज ने 5 विकेट पर 164 रन बनाए. मेयर्स ने 50 गेंद में 8 चौके और 4 छक्कों से 73 रन की पारी खेलने के अलावा ब्रैंडन किंग (20) के साथ पहले विकेट के लिए 57 और कप्तान निकोलस पूरन (23) के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े. भुवनेश्वर कुमार भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए. हार्दिक पंड्या ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर एक विकेट चटकाया. आवेश खान एक बार फिर बेहद महंगे साबित हुए. उन्होंने 3 ओवर में 47 रन लुटाए जबकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.

पहले 6 ओवर में बनाए 46 रन

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने एक बार फिर आवेश को निशाने पर रखा. उनके पहले तथा पारी के तीसरे ओवर में मायर्स ने लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा. मेयर्स ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए भुवनेश्वर पर भी 2 चौके जड़े और फिर पंड्या का स्वागत छक्के के साथ किया. मेयर्स ने ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर पावरप्ले में टीम का स्कोर 46 रन तक पहुंचाया. मेयर्स ने आर अश्विन पर भी 2 चौके मारे, लेकिन पंड्या ने दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ने वाले किंग (20) को बोल्ड करके 50वां टी20 इंटरनेशनल विकेट हासिल किया. अश्विन और पंड्या के बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश, लगाया लेकिन मेयर्स को नहीं रोक पाए. मायर्स ने अश्विन पर छक्के के साथ 38 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

शिमरोन हेटमायर (20) ने 19वें ओवर में आवेश पर लगातार 2 छक्के से 19 रन बटोरे, जबकि रोवमैन पॉवेल (23) ने अंतिम ओवर में अर्शदीप पर लगातार 2 चौके मारे. अर्शदीप ने पावेल को हुडा के हाथों कैच कराया जबकि हेटमायर रन आउट हुए.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...