ईडी कार्यालय पहुंचे सीएम के प्रेस सलाहकर अभिषेक प्रसाद, पूछताछ शुरू

रांची : सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ ‘पिंटू’ ईडी के कार्यालय पहुंच गए हैं,

जहां ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

ईडी ने पूछताछ के लिए समन कर अभिषेक प्रसाद को कार्यालय में बुलाया था.

बता दें कि ईडी ने अभिषेक कुमार उर्फ ‘पिंटू’ को भी समन भेजकर सोमवार को बुलाया था,

लेकिन सोमवार शाम तक पिंटू ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे.

पिंटू ने ईडी दफ्तर आने के लिए छह अगस्त का समय मांगा था.

कई लोगों को ईडी ने कर चुकी है गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी अभी तक मुख्यमंत्री के करीबी पंकज मिश्रा, आईएएस पूजा सिंघल आदि को गिरफ्तार कर चुकी है. इसी के साथ इनकी पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर कुछ और लोगों से पूछताछ कर रही है. इस कड़ी में ईडी ने समन जारी कर मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक कुमार उर्फ पिंटू को भी पूछताछ के लिए बुलाया था.

रांची सहित विभिन्न जिलों में ईडी की छापेमारी

अवैध खनन और गलत तरीके से लीज पट्टा आवंटित कराने के मामले को लेकर ईडी के अधिकारी राजधानी रांची सहित विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रहे हैं. इसी को लेकर राज्य के कई नामी-गिरामी चेहरों से पूछताछ हो रही है. इस कड़ी में कई लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं.

अवैध खनन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले की कर रही जांच

बता दें कि झारखंड में अवैध खनन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी अभी तक मुख्यमंत्री के करीबी पंकज मिश्रा, आईएएस पूजा सिंघल आदि को गिरफ्तार कर चुकी है. इसी के साथ इनकी पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर कुछ और लोगों से पूछताछ कर रही है. इस कड़ी में ईडी ने समन जारी कर मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक कुमार पिंटू को भी पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन अभिषेक कुमार पिंटू ईडी दफ्तर सोमवार को देर शाम तक नहीं पहुंचे.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Hemant at ED Office

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...