Advertisment

किसकी नजर लगी कांग्रेस को, रामेश्वर उरांव ने इशारों ही इशारों में साधा निशाना

Ranchi-कांग्रेस कोटे से वित्त मंत्री  रामेश्वर उरांव ने इशारों ही इशारों में झारखंड में कांग्रेस की बदहाली के लिए प्रदेश अध्यक्ष का निशाने पर लिया है.

रामेश्वर उरांव ने कहा है कि जब मैं प्रदेश अध्यक्ष था तब भी इस प्रकार की खबरें मीडिया में आयी थी,

कहा जा रहा था कि कुछ विधायक संगठन से विक्षुब्ध चल रहे हैं,

वह विपक्ष के साथ हाथ मिला सकते हैं,

मैंने कदम उठाया और उसका नतीजा यह निकला की करीबन

साल भर इस तरह की खबरें मीडिया की सुर्खियां बननी बंद हो गयी.

लेकिन हाल के दिनों में झारखंड कांग्रेस को किसी की नजर लग गयी है.

परिस्थितियों को संभाला नहीं जा रहा है. इसके लिए बहुत हद तक प्रदेश नेतृत्व जिम्मेवार है.

वैसे रामेश्वर उरांव ने इस बिगड़ती परिस्थिति के लिए साफ तौर पर किसी का नाम  नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर प्रदेश अध्यक्ष की ओर था.

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कुछ सुक्षाव देंगे,

तब उनका साफ कहना था कि वह अपना सुक्षाव पार्टी नेतृत्व को देंगे,

लेकिन फिलहाल कांग्रेस संगठन में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है, चिजों को संभाला नहीं जा रहा है.

shilpi 22Scope News

जब यही सवाल मांडर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक

शिल्पी नेहा तिर्की से पूछा गया तो शिल्पी तिर्की ने कहा कि

प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने सभी विधायकों को वन टू वन लिया है,

यह बहुत ही अच्छा कदम है. झारखंड में जो कुछ भी हुआ वह कोई चौंकाने वाला कदम नहीं था,

इसकी झलक हम महाराष्ट्र में देख चुके हैं.

पहले भी इस तरह की खबरें आते रहती है. हमारे पास कुछ सुझाव हैं,

हम उस सुझाव सही समय पर संगठन में रखेंगे.

लेकिन हाल के दिनों में झारखंड कांग्रेस को किसी की नजर लग गयी है.

परिस्थितियों को संभाला नहीं जा रहा है. इसके लिए बहुत हद तक प्रदेश नेतृत्व जिम्मेवार है.

वैसे रामेश्वर उरांव ने इस बिगड़ती परिस्थिति के लिए साफ तौर पर किसी का नाम  नहीं लिया

, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर प्रदेश अध्यक्ष की ओर था.

हेमंत ने दिया 1932 का खतियान, आदिवासी बचायें जमीन

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: तोपचांची में कंटेनर पकड़े जाने के...

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने तोपचांची थाना क्षेत्र के हटिया मैदान के पास नेशनल हाईवे पर मवेशियों...

Dhanbad News: सुंदरपहाड़ी के कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव,...

Dhanbad News: सोमवार सुबह ईस्ट टुंडी पुलिस स्टेशन इलाके के सुंदरपहाड़ी गांव के पास एक कुएं में एक अनजान युवक का शव तैरता हुआ...

Potka BDO Vehicle Registration Case: बिना नंबर की सरकारी टाटा सूमो...

Potka BDO Vehicle Registration Case: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) की सरकारी गाड़ी को लेकर एक मामला सामने...