पुलिस ने जयराम महतो का गाड़ी किया जब्त, थाने में जयराम समर्थकों का हंगामा

Ranchi- जयराम महतो की गाड़ी- क्या मोरहाबादी मैदान में अपनी गाड़ी की छत पर चढ़कर सरकार को

ललकारने की सजा जयराम महतो की गाड़ी को भुगतनी पड़ी.

पुलिस जयराम की गाड़ी को उठाकर लालपुर थाने ले गयी है,

इधर जयराम समर्थकों की भीड़ लालपूर थाने में पहुंच कर हंगाम कर रही.

समर्थकों का आरोप है कि पुलिस जयराम महतो की गाड़ी के साथ ही जयराम महतो को भी गिरफ्तार कर ले गयी है.

गाड़ी की छत पर चढ़कर जयराम महतो ने दिया था भाषण

जयराम महतो की गिरफ्तारी की खबर पूरे राज्य में आग की तरह फैली, जयराम के समर्थक लालपुर थाने की ओर दौड़ पड़े.

लोगों की नजर जयराम महतो का एक झलक पाने को बेचैन थी.

समर्थकों की एक ही आवाज आ रही थी, कहां हैं उसके जयराम महतो, कहा जा सकता है कि काफी दिनों

के बाद किसी एक नेता प्रति झारखंड के आमजनों की दीवानगी देखी जा रही है.

यह वक्त जिंदाबाद मुर्दाबाद करने का नहीं इंकलाब लाने का है

यहां बता दें कि आज ही जयराम महतो ने मोरहाबादी मैदान में पंचायत स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए

हेमंत सरकार के साथ ही विपक्ष को भी कई मुद्दों पर खुली चुनौती दी थी, जयराम महतो ने कहा था कि आज

यदि हमने अपनी लड़ाई नहीं लड़ी तो हमें मानसिक गुलामी की ओर बढ़ना होगा, हमारे खेत खलिहान और

खदान पर बाहरियों का कब्जा होगा, हमारे हाथ से सब कुछ निकलता चला जाएगा.

विपक्ष को जयराम की चेतावनी, सत्ता से हमारी नाराजगी की वजह से आपका कल्याण नहीं

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...