14 अगस्त को टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट होंगे मुख्य अतिथि
धनबाद : IIT-ISM का 41वां दीक्षांत समारोह 13 और 14 अगस्त को होगा. 13 अगस्त को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस
और 14 को टाटा स्टील न्यू टेक्नोलाजी बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट डा. देवाशीष भट्टाचार्य मुख्य अतिथि होंगे.
इसकी जानकारी आईआईटी-आईएसएम (IIT-ISM) के निदेशकर प्रोफेसर डॉ. राजीव शेखर (Professor Dr. Rajiv Shekhar) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
IIT-ISM 41वां दीक्षांत समारोह :साढ़े तीन हजार से अधिक स्टूडेंट्स को मिलेगी डिग्री
उन्होंने बताया कि 13 व 14 अगस्त को दो दिन दो सत्र 2019-20 व 2020-21 के छात्रों को डिग्री मिलेगी.
13 को सत्र 2019-20 के 1978 छात्रों और 14 अगस्त को सत्र 20-21 के 1659 छात्रों को डिग्री दी जाएगी.
छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड भी जारी कर दिया गया है. दोनों सत्र में साढ़े तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को डिग्री मिलेगी.

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र हिमांशु भूषण मिलेगा गोल्ड मेडल
डॉ. राजीव शेखर ने कहा कि सत्र 2019-20 के लिए बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र हिमांशु भूषण संधिविग्रह को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल मिलेगा.
हिमांशु को 9.73 ओजीपीए मिला है.
साथ ही बीटेक में ओवरआल टापर हैं. वर्ष 2020-21 के लिए बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के
छात्र अजीत कुमार को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल (Gold Medal) दिया जाएगा.
अजीत को 9.7 ओजीपीए मिला है. अजीत भी बीटेक में ओवरआल टापर बने हैं.
IIT-ISM 41वां दीक्षांत समारोह में दोनों सत्र के 114 छात्रों को गोल्ड मेडल व 19 छात्रों (सत्र 2019-20 में नौ व सत्र 2020-21 में 10)
को सिल्वर मेडल मिलेगा. प्रबंधन ने दोनों सत्र के लिए मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी है.
दोनों सत्र के कुल 167 छात्र-छात्राओं को विभिन्न मेडल (स्पांसर मेडल सहित) मिलेंगे.
सत्र 2020 में एमटेक के विभिन्न कोर्स में 31 व सत्र 2021 में एमटेक के 28 छात्रों को गोल्ड मेडल मिलेगा.
IIT-ISM: छह वर्षों में हुआ सकारात्मक बदलाव
डॉ. राजीव शेखर ने कहा कि गैंग्स ऑफ वासेपुर के कारण धनबाद की छवि खराब हो गई थी.
लड़कियां यहां आने से डरती थीं, लेकिन अब उसमें सुधार आया है और विभिन्न विषयों में लड़कियों की संख्या बढ़ी है.
पिछले छह वर्षों में सकारात्मक बदलाव हुआ है. यहां का एकेडमिक सिस्टम में पहले सब्जेक्ट च्वाइस कम थी लेकिन अब इसका विस्तार हुआ है.
इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस का कोर्स सभी छात्रों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है.
मास्टर प्रोग्राम के तहत छात्रों को इंटरशिप को इंडस्ट्र से एसोसिएट किया गया है.
IIT-ISM: निरसा कैंपस बनेगा स्किल सेंटर व रिसर्च पार्क
IIT-ISM का निरसा कैंपस स्किल सेंटर व रिसर्च पार्क बनेगा. धनबाद मुख्यालय से दूरी होने की वजह से
आईएसएम के इस दूसरे कैंपस में रिसर्च के साथ ही प्रतिभाओं को तराशने का काम होगा.
निदेशक प्रो. राजीव शेखर ने कहा कि निरसा कैंपस में 67 एकड़ की बाउंड्री बन रही है.
कुछ अतिक्रमण किया गया है. इसमें फायर ब्रिक्स की फैक्ट्री और कुछ सरकारी संस्थाएं भी शामिल हैं.
इसी तरह लगभग 160 एकड़ के भूखंड में कुछ निजी जमीन भी है. इसका भी निपटारा किया जा रहा है.
अपने वाले दिनों में निरसा केंद्र स्किल और रिसर्च का श्रेष्ठ केंद्र होगा. इसी अनुरूप इसे बनाया जा रहा है.
यहां एक आर्टिफिशियल माइंस भी बनाया जाएगा. यह एक तरह से वास्तविक अंडरग्राउंड माइंस की तरह ही होगा.
पहले हम यहां सभी मानकों को परखेंगे, प्रयोग करेंगे, इसके बाद असली माइंस में प्रयोग या शोध पर काम होगा.
हाल में जारी रैंकिंग में आईआईटी को परसेप्शन में कम अंक मिला. निदेशक ने इसमें सुधार करने और भावी योजनाओं पर चर्चा की.
Highlights


