IIT-ISM का 41 वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित

पहले दिन 1100 छात्रों को मिला डिग्री और मेडल

धनबाद : IIT-ISM के 41वां दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेश बैस शामिल हुए.

दो दिवसीय दीक्षांत समारोह के पहले दिन 1100 छात्रों को डिग्री और मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया गया.

दूसरे दिन 1100 छात्रों को डिग्री और मेडल से नवाजा जाएगा.

अपने संबोधन के दौरान आईआईटी आईएसएम के अध्ययन के साथ ही सामाजिक दायित्व का निवर्हन के लिए काफी प्रशंसा की.

iit ism1 1 22Scope News

राज्यपाल रमेश बैस ने छात्रों को दी बधाई

अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि पूर्व के छात्रों का यह एक ऐतिहासिक पल है. सभी छात्र विशेष प्रशंसा के पात्र हैं. सभी की उपलब्धियों के लिए उन्हें विशेष बधाई देता हूं. उनके भविष्य की भी कामना करता हूँ. अध्यापकों के अथक प्रयास से ही यह सम्भव हो सका है. इसलिए वे भी बधाई के पात्र हैं.

iit ism12 22Scope News

IIT ISM ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में की असाधारण प्रगति

राज्यपाल ने कहा कि इस दीक्षांत समारोह में मेरा शमिल होना, मेरे लिए गौरव की बात है. यह संस्थान ऊर्जा और तकनीकी के क्षेत्र में नित्य नई उपलब्धि हासिल की है. आईआईटी बनने के बाद इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी असाधारण प्रगति की है.आईआईटी आईएसएम जैसे संस्थान सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि शोध और कृषि के क्षेत्र में भी काफी उन्नति की है. राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में भी यह संस्थान अभी भूमिका निभा रहा है. यह संस्थान इनोवेशन और शोध को बढ़ावा दे रही है. संस्थान के छात्रों ने विश्व भर में देश और राज्य का मान बढ़ाया है.

IIT ISM के निदेशक डॉ. राजीव शेखर ने छात्रों को दिए सफलता के टिप्स

वहीं कार्यक्रम के बाद निदेशक डॉ. राजीव शेखर ने मीडिया से बात करते हुए आज के आयोजन को सफल बताते हुए इस क्षेत्र में कैरियर बनाने की सोच रखने वाले छात्रों को सफलता के अहम टिप्स दिए. जबकि गोल्डमेडलिस्ट काफी खुश दिखे और उन्होंने अपनी खुशी कुछ इस तरह से जाहिर की.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

भूमिगत आग और ओपन माइन्स का नजारा देख बोले राज्यपाल पहली बार देखा ओपन माइंस

धनबाद में खनन 2022 का होगा आयोजन

मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल, शहर के कई मोहल्ले पूरी...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल है। लोग परेशान हैं। शहर के कई मोहल्ले पूरी तरह से जलमग्न है। निगम प्रशासन मॉनसून आगमन...

डर के साये में जीने को मजबूर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्रा...

सहरसा : सहरसा जिले के कहरा प्रखंड में दो प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर स्थिति बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर...

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...