नीतीश कुमार के पास ही रहेगा गृह विभाग, सामने आया नये मंत्रिमंडल का फॉर्मूला-सूत्र

पटना : नीतीश कुमार आज दोपहर दो बजे राजभवन में मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

बताया जाता है कि सामान्य प्रशासन और गृह विभाग नीतीश कुमार के पास ही रहेंगे.

इससे पहले गृह विभाग को लेकर जेडीयू और राजद में खींचतान चल रहा था,

लेकिन अब ये विभाग पहले की तरह नीतीश कुमार के पास ही रहेगा.

वहीं नये मंत्रीमंडल का फॉर्मूला भी सामने आ गया है.

नीतीश कुमार के भावी मंत्रिमंडल

भावी मंत्रिमंडल में पथ निर्माण, स्वास्थ्य ,भवन निर्माण, पशु एवं मत्स्य संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण,

श्रम संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग विभाग, पंचायती राज, पर्यावरण विभाग,

पर्यटन कला संस्कृति, आपदा प्रबंधन, पिछड़ा अति पिछड़ा, राजस्व भूमि सुधार

और गन्ना विभाग राजद और कांग्रेस को जा सकते हैं.

जबकि जनता दल यू के खाते में शिक्षा, ऊर्जा, योजना विकास विभाग, परिवहन विभाग, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, सूचना जनसंपर्क, खाद्य उपभोक्ता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक विभाग आ सकता है.

नीतीश मंत्रिमंडल का नया फॉर्मूला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार में 35 विधायक मंत्री बन सकते हैं. जिनमें 16 आरजेडी, 14 जदयू के हो सकते हैं जबकि एक हम के और तीन कांग्रेस के मंत्री बन सकते हैं. यानी कि इस बार नीतीश मंत्रिमंडल में आरजेडी का दबदबा होगा. सूत्रों की माने तो राजद की झोली में विधानसभा अध्यक्ष पद जा सकता है. वहीं खराब परफॉर्मेंस वाले जेडीयू के कुछ मंत्रियों के नाम कट सकते हैं.

दोपहर दो बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

जेडीयू (JDU) नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज मुख्यमंत्री (Chief Minister) और उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) पद की शपथ लेंगे. राजभवन में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. बीजेपी (BJP) नीत एनडीए (NDA) को छोड़ कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वह सात दलों के गठबंधन का नेतृत्व करेंगे. इस गठबंधन को एक निर्दलीय का समर्थन प्राप्त है. सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल में जेडीयू के अलावा आरजेडी और कांग्रेस के प्रतिनिधि होंगे. वाम दलों द्वारा अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखने के लिए नई सरकार को बाहर से समर्थन देने की संभावना है.

रिपोर्ट: शक्ति/प्रणव राज

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img