आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सभी अपने घर पर लगाएं तिरंगा- सांसद सीपी चौधरी

रामगढ़ : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पर सभी लोग अपने घर पर तिरंगा लगाएं.

जिसकी तैयारी बुधवार को रामगढ़ के पटेल छात्रावास से की गई.

तैयारी को लेकर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने सभी आजसू पार्टी के

कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोगों से अपील की गई कि देश हित और राष्ट्र हित में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आजादी के 75वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव संपूर्ण देश में मनाई जा रही है.

उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घर में 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रध्वज तिरंगा अवश्य लगाएं.

चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि सबसे पहले राष्ट्र प्रेम अपने भारत देश के प्रति होनी चाहिए.

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर ये लोग रहे मौजूद

इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुख्य रूप से, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो, रामगढ़ सदर जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो, मुखिया किशुन राम मुंडा, जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी, जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर महतो, नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, नगर सचिव नीरज मंडल, नगर कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, बिनोवा भावे प्रभारी राजेश कुमार महतो, छात्र संघ जिला अध्यक्ष देवा महतो, जिला कोषाध्यक्ष नीतीश निराला, रामगढ़ कॉलेज अध्यक्ष रोहित सोनी, जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुमार, जिला सचिव रवि महतो मौजूद रहे.

इनकी भी रही उपस्थिति

वहीं छात्रसंघ नगर परिषद अध्यक्ष मनोज महतो, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लाजवंती देवी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अनूपमा सिंह, नगर उपाध्यक्ष मीरा देवी रेखा देवी, वार्ड अध्यक्ष 31 ननु लाल महतो वार्ड 30 अध्यक्ष चेतलाल महतो, किसान मोर्चा नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश महतो, होरिल कुमार चौधरी, नगर सह सचिव अनिल पटेल उर्फ सल्लू, नगर परिषद नगर उपाध्यक्ष ललन सिंह, दिनेश शर्मा, शीतल महतो, लोकेश्वर महतो उपस्थित थे.

रिपोर्ट: मुकेश सिंह

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...