लोजपा की ओर से पतरातू में नौका विहार कर तिरंगा यात्रा का आयोजन

Ranchi– आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से पतरातू में नौका विहार कर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया.

इसका नेतृत्व झारखंड लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने किया.

यहां बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान के आह्वान पर पूरे राज्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है.

इसी कड़ी में आज राजधानी रांची के जीएसपी नगर डोरंडा से एजी मोड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

इसका नेतृत्व भी झारखंड लोजपा प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने किया.

इस अवसर तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की पहचान है,

तिरंगा हमारी जान है और इस आजादी की कीमत हमारे पूर्वजों को लहू से चुकानी पड़ी है,

इसलिए तिरंगा का मान सम्मान बनाए रखना हर देशवासी का कर्तव्य है.

Tiranga yatra 2 22Scope News

उन्होंने कहा कि लोजपा की ओर पूरे राज्य में तिरंगा यात्रा निकाल कर आजादी के महान सपूतों को याद किया जा रहा है.

साथ ही साथ लोगों से अपने-अपने घरों में  तिरंगा लगाने का आग्रह भी किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को पूरे राज्य में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.  

इस अवसर पर लोजपा रामविलास के वरिष्ठ नेता राजीव कुमार सिंह, शिवजी कुमार, सूर्य विजय प्रधान, राजेश रंजन वर्मा, अभिषेक राय, उमेश तिवारी,  शिवजी, उत्तम राय और लाल मुनीराम के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें.

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...