बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा देशभक्ति का उत्साह।
Har Ghar Tiranga 2026 पटना:हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर बिहार की बेटियों और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्यभर में हजारों छात्र छात्राएं तिरंगा यात्राओं, जागरूकता रैलियों और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय के जयघोष से बिहार का माहौल देशभक्ति से सराबोर है।
Har Ghar Tiranga 2026:9 से 17 अगस्त तक स्कूलों में तिरंगा महोत्सव
बिहार शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान स्कूलों में तिरंगा यात्रा, जागरूकता रैली, निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली और क्विज प्रतियोगिताओं समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों और तिरंगे के महत्व की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य छात्रों और आम लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। यह आयोजन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भी विशेष महत्व रखता है।
Key Highlights
बिहार में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा महोत्सव 2026 मनाया जा रहा है।
स्कूलों में तिरंगा यात्रा, जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
हजारों स्कूली बच्चे तिरंगा अभियान से जुड़कर देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं।
बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के नियमों और तिरंगे के महत्व की जानकारी दी जा रही है।
बिहार की बेटियों ने तिरंगे को देश की शान बताते हुए अभियान को शानदार पहल बताया।
Har Ghar Tiranga 2026:तिरंगा बना राष्ट्रीय गौरव और एकता का संदेश
कंकड़बाग की रहने वाली छात्रा सभ्या कुमारी ने कहा, “तिरंगा हमारी शान है। इस अभियान में शामिल होकर मैं तहे दिल से खुश हूं।”
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों से लेकर आम नागरिकों तक बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। तिरंगा यात्राओं और जागरूकता रैलियों में भारत माता की जय के जयघोष के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जा रहा है।
तिरंगा देश की एकता, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। यह देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद भी दिलाता है। इसी भावना के साथ राज्यभर में ध्वजारोहण और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Har Ghar Tiranga 2026:बिहार की बेटियों में दिखा देशभक्ति का जोश
कंकड़बाग की छात्रा अनुष्का सिन्हा ने कहा, “हर घर तिरंगा योजना बहुत ही शानदार पहल है। यह कार्यक्रम होना चाहिए, क्योंकि तिरंगा हमारे देश की शान है।”
वहीं, कंकड़बाग की छात्रा कोमल कुमारी ने गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कहा कि उन्होंने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ देखा है। उन्होंने देशभक्ति गीत, परेड और वंदना को बेहद सुंदर बताया।
स्कूली बच्चों की बढ़ती भागीदारी ने हर घर तिरंगा अभियान को केवल स्कूलों तक सीमित कार्यक्रम न रखकर जनभागीदारी वाले राष्ट्रीय गौरव के उत्सव का रूप दे दिया है।
Highlights



















