पार्टनर बनाने के नाम पर ठगी के मामले में News 11 Bharat के संचालक अरुप चटर्जी को नहीं मिली जमानत

Deoghar– News11 Bharat – पार्टनर बनाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में देवघर में मुकदमें का सामना कर रहे News11 Bharat के संचालक अरुप चटर्जी को जमानत नहीं मिल सकी.

कल जिला जज की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी.

लेकिन इस मामले में कोर्ट में केस डायरी जमा नहीं किया गया था.

अब इस मामले में अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी,

कोर्ट ने उस दिन केस डायरी भी जमा करने को कहा है.  

News11 Bharat के संचालक हैं अरुप चटर्जी

यहां बतला दें कि देवघर निवासी बाबा वैद्यनाथ धाम कंस्ट्रकशन प्राईवेट लिमिटेड के निर्देशक मनोज कुमार सिंह ने

परिवाद पत्र संख्या 444/13 के माध्यम से अरुप चटर्जी के विरुद्ध प्रणामी कम्यूनीकेशन प्राईवेट लिमिटेड की ओर से

संचालित News11 Bharat में पार्टनर बनाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है.

वादी के अनुसार पार्टनर बनाने के एवज में उसके द्वारा दो चेक से क्रमश: 21 लाख और 8 लाख रुपये का भुगतान किया गया,

साथ ही 29,95,00 रुपये नगद दिया गया.

लेकिन रुपये का भुगतान होने के बाद भी वादी को पार्टनर नहीं बनाया गया, हर बार टालमटोल कर मामला टाला जाता रहा.

आखिरकार वादी और प्रतिवादी के बीच एक एकरारनामा तैयार किया गया,

जिसके अनुसार अरुप चटर्जी को वादी को उसका पैसा वापस करना था, साथ ही उसकी सूद की राशि भी देनी थी,

एकरारनामा की शर्तों के अनुसार अरुप चटर्जी को प्रत्येक माह 50 हजार से 2 लाख रुपये की वापसी करनी थी,

लेकिन इस एकरारनामा को भी पूरा नहीं किया,

वादी को उसके पैसे वापस नहीं मिले. जिसके बाद वादी ने देवघर में मामला दर्ज करवाया था.   

नेतरहाट फायरिंग रेंज समाप्त होने से प्रभावित गांवों में खुशी की लहर, संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

News 11 Bharat के संचालक अरुप चटर्जी को नहीं मिली जमानत

Saffrn

Trending News

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, मंगलसूत्र...

 JPSC पीटी परीक्षा 2026 में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, महिलाओं से मंगलसूत्र और बिछिया तक...

Ranchi Athletics Championship: 22 मई से राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स का महाकुंभ,...

 रांची में 22 से 25 मई तक 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप होगी। 800 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे, यहीं से कॉमनवेल्थ गेम्स...

 JPSC Exam Controversy: सिविल सेवा PT प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की...

 जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की कई त्रुटियां सामने आईं। अभ्यर्थियों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। JPSC...

 Ranchi Crime News: बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पति को...

 रांची के द्वारिकापुरी में पत्नी ने बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पति को घर बुलाया और कुछ लोगों से उसकी पिटाई करवा दी।...

Jharkhand Heat Alert: 10 जिलों में 44 डिग्री तक तापमान, सरकार...

 झारखंड में भीषण गर्मी और लू को लेकर येलो अलर्ट जारी। 10 जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, सरकार ने डीसी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img