दानापुर: मनेर में बालू लदे नाव गंगा में डूबी, 12 लोग लापता

नाव पर सवार 18 में 6 लोग बाहर निकले

दानापुर (पटना) : खबर दानापुर से है, जहां मनेर हल्दी छपरा संगम के पास अवैध बालू लदे नाव डूब गई.

नाव पर कुल 18 लोग सवार थे जिसमें से 6 लोग बाहर निकल गये.

वहीं 12 लोग अब भी लापता बताये जा रहे हैं.

बताया जाता है कि तेज हवा के चलते नाव डूब गई. यह घटना मनेर संगम पास घटित हुई है.

गंगा और सोन नदी के संगम पर आंधी की वजह से नाव डूबी है.

इस नाव पर लगभग 18 लोग सवार थे, जिसमें से 6 लोग को बचाया गया.

जबकि 12 लोगों के लापता की सूचना है.

बताया जाता है अवैध बालू लदे नाव को मनेर से गोविंदपुर वैशाली ले जाया जा रहा था. नाव भी यही का है.

लापता लोगों की तलाश जारी

वहीं मनेर थाना के सब इंस्पेक्टर ने हल्दी छपरा घाट के पास एक नाव की डूबने की पुष्टि करते हुए कहा कि नाव हादसा हुआ है, लेकिन मनेर थाना में नहीं बल्कि डोरीगंज थाने में हुई है. जो लोग लापता हुए हैं उनकी तलाश जारी है.

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि नदी में डूबी नदी पर सवार

लोगों को तैर कर दूसरी नाव के सहारे निकाला गया है.

मनेर थाना क्षेत्र के अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि हल्दी छपरा संगम के समीप एक नाव नदी में डूबी है.

उन्होंने आगे बताया कि वो क्षेत्र उनके अंदर नहीं आता है. हालांकि अब तक किसी के हताहत की सूचना नहीं है.

मनेर से गोविंदपुर वैशाली जा रही थी नाव

बताया जाता है अवैध बालू लदे नाव को मनेर से गोविंदपुर

वैशाली ले जाया जा रहा था नाव भी यहीं का है.

वहीं मनेर थाना के सब इंस्पेक्टर ने बताया की हल्दी छपरा घाट के पास

एक नाव की डूबने की पुष्टि करते हुए कहा है नाव हादसा हुआ है

लेकिन लेकिन मनेर थाना में नहीं बल्कि डोरीगंज थाने में हुई है और कई लोग लापता है जिनकी तलाश जारी है. लगातार अवैध बालू खनन को लेकर नाव हादसा नदी में होती रहती है. लेकिन हर बार प्रशासन और पुलिस एक दूसरे पर फेंकते हुए नजर आते हैं.

रिपोर्ट: गौरव कुमार

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...