मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर हमला, कई गाड़ियों के शीशे टूटे

Patna– मुख्यमंत्री काफिले पर हमला – गौरीचक थाना के सोहगी गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के

काफिले पर हमला होने की खबर है.

हालांकि इस कारकेड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं थें, उनके सुरक्षाकर्मी मौजूद थें.

पथराव के कारण कई गाड़ियों शीशे भी टूट गयें.

बतलाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया में सूखे की स्थिति पर बैठक के साथ-साथ रबर डैम का निरीक्षण करने वाले हैं.

सीएम को हैलीकॉप्टर से गया जाना है.

लेकिन, सीएम को हेलीपैड से दूसरे स्थानों पर जाने के लिए कारकेड को पटना से गया भेजा जा रहा था.

मुख्यमंत्री काफिले पर हमला – गुस्साये ग्रामीणों ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर हमला

पटना से गया के रास्ते में गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी गांव के लोगों ने रोड जाम कर रखा था.

बतलाया जा रहा है कि सोहगी गांव का एक युवक 2-3 दिनों से लापता है.

आज उसका शव बरामद हुआ था.

युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीण पटना-गया मेन रोड पर सोहगी मोड़ के पास शव रख कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

इसी दौरान मुख्यमंत्री का कारकेड उस रास्ते से गुजारा और लोगों ने पथराव करना शुरु कर दिया.

पथराव से कुछ लोगों को चोट लगने की भी खबर है.

मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले की खबर मिलते ही पूरा महकमा सक्रिय हो गया है,

माना जा रहा है कि यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एक गंभीर चुक है.

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...