Patna– दानापुर के सिपारा इलाके में एक प्रेमिका द्वारा अपना प्रेमी बदलने पर पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका पर गालियों की बौछार कर दी.
बतलाया जा रहा है कि आरोपी सुबोध कुमार का युवती से प्रेम प्रसंग था,
लेकिन हाल के दिनों में युवती का शिक्षक विकास कुमार के साथ नजदीकियां बढ़ रही थी.
यही बात आरोपी सुबोध को नागवारा गुजरा और
उसने अपनी पूर्व प्रेमिका पर गोलियों की बौछार कर दी.
प्रेमी बदलने पर नाराज था पूर्व प्रेमी
खबर यह भी है कि प्रेमिका को मारने के लिए प्रेमी नालंदा जिले के चिकसौरा थानाक्षेत्र के
फरासपुर निवासी राजा महतो हथियार की खरीद की और सिपारा लौट आया.
सिपारा में वह अपनी प्रेमिका को कोचिंग से लौटने का इंतजार करने लगा,
ज्योंही उसकी पूर्व प्रेमिका सामने आयी उसने फायर कर दिया.
वारदात की तस्वीर सीसीटीवी में कैद है.
सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात
घायल अवस्था में युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
युवकी की हालत खतरे से बाहर बतलायी जा रही है.
पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट हुई है.
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
साथ ही हथियार मुहैया करवाने वाले राजा महतो की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.
घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि
बेउर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Highlights







