Advertisment

रोड सेफ्टी बैठक में भड़के नेता, कहा- साल भर बाद मीटिंग करना अच्छी बात नहीं

गयाजी : ​बिहार के गया जिला समाहरणालय में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नेताओं का बड़ा गुस्सा देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बुलाई गई इस बैठक में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए। इसके साथ ही दोनों दिग्गज नेताओं ने लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती और बिहार के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चयन पर भी बेबाकी से न केवल अपनी राय रखी बल्कि खुशी के साथ गर्व भी जताया।

​अधिकारियों पर भड़के नेता, 3 महीने की बैठक एक साल बाद क्यों

​गया समाहरणालय में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में नियमों की अनदेखी को लेकर तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार बेहद नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि आज साल भर के बाद बैठक हो रही है जो बिल्कुल अच्छी बात नहीं है। यह बैठक हर तीन महीने में होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि एक्शन टेकन रिपोर्ट मीटिंग के ठीक पहले थमाने के बजाय कम से कम एक सप्ताह पहले सदस्यों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे इसका अध्ययन कर सकें। ऐसा न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Manjhi Prem 2 22Scope News

बैठक में सवाल उठाया कि आखिर त्रैमासिक बैठकें साल भर बाद क्यों की जा रही हैं – ​केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

​केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने खुद बैठक में सवाल उठाया कि आखिर त्रैमासिक बैठकें साल भर बाद क्यों की जा रही हैं। मांझी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और अवैध ढाबों पर लगाम लगाने के लिए गया जिले में डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन किया गया है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Manjhi Prem 3 1 22Scope News

बालू घाटों की मनमानी से हो रहे एक्सीडेंट, तुरंत मिलेगा 4 लाख का मुआवजा

नेताओं ने गया में तेज रफ्तार बालू ट्रकों की वजह से हो रहे एक्सीडेंट्स पर गहरी चिंता व्यक्त की। डॉ. प्रेम कुमार और जीतन राम मांझी, दोनों ने कंडी, बोधगया और कंडी नवादा जैसे इलाकों का जिक्र करते हुए कहा कि सड़कों के किनारे अवैध रूप से बालू जमा होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। हाल ही में कंडी नवादा में कई लोगों की जान गई है और बाटा मोड़ पर परीक्षा देने आया दो छात्र भी हादसे का शिकार हुआ। प्रशासन को सड़कों के किनारे से तुरंत बालू हटाने का सख्त आदेश दिया गया है। मुआवजे पर बड़ा अपडेट देते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सर्कुलर के मुताबिक, दुर्घटना होते ही अगर डीएम साहब उचित समझते हैं तो पीड़ित परिवार को तुरंत चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

Manjhi Prem 1 22Scope News

​लालू परिवार के सुरक्षा विवाद पर कहा- आंदोलन करना ठीक नहीं

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में की गई कटौती और इसके विरोध में विपक्षी दल के नेता तेजस्वी यादव सहित पूरे परिवार द्वारा सुरक्षा वापस किए जाने के सवाल पर दोनों नेताओं ने सरकार का पक्ष लिया। ​डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सुरक्षा देना और समीक्षा करना सरकार का काम है। यदि सुरक्षा में कोई कटौती हुई है तो यह सरकार का आंतरिक मामला है। विपक्ष को अगर कोई दिक्कत है, तो उन्हें विनम्रता से अपनी बात संज्ञान में लानी चाहिए। इसके लिए आंदोलन करना कहीं से भी उचित नहीं है। ​केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सरकार समय-समय पर सुरक्षा की समीक्षा करती है। जरूरत के हिसाब से इसे घटाया या बढ़ाया जाता है। हमारी प्राथमिकता राज्य की जनता है। बेवजह सुरक्षा देना भी सही नहीं है। इसमें जनप्रतिनिधियों को सहयोग करना चाहिए।

Manjhi Prem 22Scope News

​बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी पर जताया गर्व

बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चयन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने वैभव को बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में ऐसा बेहतरीन परफॉर्मेंस पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। वैभव के आने से देश-दुनिया में बिहार का मान-सम्मान बढ़ा है और अब बिहार क्रिकेट के ग्लोबल फलक पर चमक रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव आने वाले समय में और भी बेहतर करेंगे।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : निजी अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधानसभा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

आशीष कुमार की रिपोर्ट

IGIMS Patna में बड़ा बदलाव: नई मशीनों, ICU और स्पेशल OT...

पटना: IGIMS Patna से पूरे बिहार के मरीजों और उनके परिवार वालों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। पटना का मशहूर सरकारी...

Bihar Footwear Industry: IIFF 2026 में बिहार को मिला ₹125 करोड़...

 IIFF 2026 में बिहार ने फुटवियर और लेदर सेक्टर में ₹125 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हासिल किए। परियोजनाओं से करीब 1800 प्रत्यक्ष रोजगार मिलने...

JPSC JSSC Protest: झारखंड में 14 दिन बाद सरकार और छात्रों...

 रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 14 दिन से जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों की वार्ता हुई। छात्रों ने मांग...