पटना गोलीकांड मामला : सिविल कोर्ट में खान सर ने किया आत्मसमर्पण

पटना : बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर ने गोलीकांड मामले में शनिवार यानी छह जून को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। यह माना जा रहा था कि पुलिस उनको गिरफ्तार कर सकती है लेकिन जिस तरह से वे गायब थे यह भी तय था कि वे कोर्ट में सरेंडर करेंगे। अंत में यही हुआ। वकील अरविंद कुमार मव्वार की ओर से इसकी पुष्टि की गई है कि खान सर पटना सिविल कोर्ट के अंदर गए हैं।

उनके खिलाफ दर्ज FIR बदले की भावना से की गई कार्रवाई है – खान सर के वकील अरविंद कुमार मव्वार

खान सर के वकील अरविंद कुमार मव्वार का कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। क्योंकि उनके स्टाफ ने दो जून को डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। गार्ड्स ने सुरक्षा के लिए हवा में गोली चलाई थी। इसमें कोई घायल नहीं हुआ था। लेकिन एफआईआर में दिए गए बयान में उनका नाम शामिल कर दिया गया है। यह उन्हें फंसाने और बदनाम करने की कोशिश है। हम अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल करेंगे।

Khan Sir 1 22Scope News

हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस

आपको बता दें कि पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर बीते मंगलवार की रात गोलीबारी और बवाल हुआ था। इस मामले में कदुमकआं थाने में केस दर्ज हुआ है। खान सर के अंगरक्षकों का बयान लिखा गया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही गोली चलाई थी। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बीते शुक्रवार की शाम से उनके कोचिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। ऐसा लग रहा था कि खान सर को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। हालांकि देर रात तक पुलिस खान सर को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

कोचिंग के बाहर डटे रहे छात्र

इस बीच उनके कोचिंग के बाहर रात भर हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। छात्रों की भीड़ लगी रही। पुलिस की कई गाड़ियां अलग-अलग समय पर मौके पर पहुंचीं। स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया गया। पुलिस लाउडस्पीकर से छात्रों को हटने और अपने घर लौट जाने की अपील करती रही। हालांकि सैकड़ों छात्र कोचिंग के बाहर डटे रहे।

Khan Sir 22Scope News

5 लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार

जानकारी हो कि यह विवाद दो कोचिंग के बीच का है। इस मामले में जो दूसरा संस्थान (ज्ञान बिंदु) है उसके संचालक रौशन आनंद और उनके दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। खान सर के दो अंगरक्षक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस तरह इस विवाद में अबतक पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढ़े : पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, CCTV फुटेज आया सामने, मुख्यमंत्री व पुलिस का जताया अभार

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...