5 किलो राशन और 30 किलोमीटर का सफर, कब आयेगा इन अभागों का अमृतकाल?  

Patratu– 5 किलो राशन- महिला-पुरुष का यह झुंड,

स्कूली बच्चों की यह टोली और छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर जाती

ये महिलाएं किसी मेला में नहीं जा रही है और ना ही इनका इरादा किसी सगे संबधियों के पास जाने की है.

दरअसल ये अभागे लोग पांच किलो राशन के लिए 30 किलो मीटर के सफर पर निकले हैं.

5 किलो राशन की यह कहानी है पतरातू प्रखंड के वीचा पंचायत की

यह दृश्य है पतरातू प्रखंड के वीचा पंचायत का.

आजादी के इस अमृत वर्ष में इनके पंचायत में बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं है

और बगैर नेटवर्क के राशन का भुगतान नहीं हो सकता,

सरकार कहती है राशन का ऑफलाईन वितरण से लीकेज का खतरा है,

राशन लूट की आशंका है, सरकार इस लीकेज को हर कीमत पर रोकना चाहती है.

किसी को इसमें आपत्ति हो भी नहीं सकती, पर तब क्या कहा जाय,

जब इन अभागों को महज पांच किलो राशन के लिए छोटे छोटे बच्चों को गोद में लेकर

30 किलोमीटर का सफर करना पड़ें.

बीएसएनएल का टावर नहीं होने के कारण नहीं होता राशन का वितरण

बतलाया जा रहा है कि सुथरपुर में बीएसएनएल का टावर नहीं रहने के कारण

ग्रामीणों को 15 किलोमीटर दूर जाकर राशन लेना पड़ता है.

15 किलोमीटर जाने और 15 किलोमीटर आने में कुल मिलाकर 30 किलोमीटर की सफर

पर निकली ये महिलाएं का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी समस्या पेट की है.

आखिर किसी भी हालत में पेट तो पालना है.

यही कारण है कि हम पांच किलो इस राशन के लिए 30 किलोमीटर का सफर करने का बाध्य हैं.

30 किलोमीटर के सफर के बाद भी राशन मिलने की गारन्टी नहीं

उससे भी बड़ी पीड़ा यह है कि इस 30 किलोमीटर का सफर के बाद भी आपको राशन मिल जाय,

इसकी कोई गारन्टी नहीं है. अंगूठा लगाने में दो दो दिन का समय लग जाता है,

आपाधापी मची रहती है, सुवह से शाम तक इंतजार के बाद किसी दूसरे दिन आने की सलाह दी जाती है,

तब हड्डी कांप जाता है.

लेकिन इनके दुख यहीं खत्म नहीं होता, इनकी शिकायत है कि

इनको राशन पत्थर से तौल कर दिया जाता है. कहने का मतलब है कि वजन सही नहीं दिया जाता.

सरकार भले ही लीकेज को खत्म करने की बात करती हो,

लेकिन यहां तो लीकेज का जुगाड़ कर लिया गया.

रामगढ़,मुकेश सिंह

SBMCH गेट पर मृतक के परिजनों ने किया हंगामा, अनियमितता का आरोप

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...