पलामू को अकाल क्षेत्र घोषित करने की उठी मांग

Palamu– पलामू में अकाल- किसान ब्रिगेड के संरक्षक

कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह ने पलामू जिले को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग की है.

कर्नल संजय कुमार सिंह ने कहा है कि पूरे पलामू में अकाल जैसी स्थिति है,

लोग बेहाल हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है,

इसके कारण वर्तमान सरकार से लोगों में आक्रोश है.

पलामू में अकाल जैसी स्थिति है

सरकार लोगों की मदद करने के बजाय तरह-तरह के भ्रम में डाल कर उलझाने का प्रयास कर रही है

कहीं राहत फसल योजना के नाम पर फॉर्म भरवाए जा रहे हैं तो

कहीं समीक्षा टीम का गठन कर सुखाड़ का जायजा लिया जा रहा है.

इस तरह के कागजी कामों से किसानों की मदद नहीं की जा सकती.

प्रखंडों में नहीं है वर्षा मापक यंत्र

हालत यह है कि पलामू जिला के 21 प्रखंडों में से मात्र 1 प्रखंड में कृषि पदाधिकारी नियुक्त है.

प्रखंडों के वर्षा मापक यंत्र खराब पड़े हैं, इसके कारण जिले में कितनी वारिश हुई,

इसका सही आंकड़ा भी नहीं मिल पा रहा है.

अधिकारी एक अनुमानित आंकड़ा सरकार के पास भेज दे रहे हैं.

संजय कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या विकराल रुप लेता जा रहा है,

जलस्तर तेजी से नीचे भाग रहा है. अब तो बोरिंग भी काम नहीं कर रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के बीच कम वर्षा में

अच्छी फसल देने वाली बीजों का वितरण करना चाहिए.

पलामू को अकाल : जलाशयों का निर्माण करवाये सरकार

उन्होंने कहा कि इस हालत से निपटने के लिए जगह जगह मनरेगा द्वारा

जगह-जगह जलाशयों का निर्माण करने की जरुरत है.

उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में किसान 30 अगस्त को

हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम करने जा रहे हैं,

इसमें बड़ी संख्या में किसानों का जुटान होगा.

इसके पहले भी किसान बिग्रेड के द्वारा

अलग-अलग प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन किया जाता रहा है.  

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...