थोड़ी देर में शुरू होगी रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM, 5G समेत होंगी कई घोषणाएं

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एजीएम (AGM) आज थोड़ी देर में शुरू होगी.

इस बैठक के बाद से रिलायंस वर्चुअल रियलिटी प्लेटफॉर्म पर एक साथ

अपनी वार्षिक आम बैठक को आयोजित करने वाली विश्व स्तर पर पहली कंपनियों में से एक बन जाएगी.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी इस एजीएम को वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे.

रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM: कई प्लेटफार्म्स पर किया जाएगा प्रसारण

ऑफिशियल JioMeet प्रसारण, सोशल मीडिया के अलावा कई प्लेटफार्म्स पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा.

इस एजीएम पर कारोबार जगत की नजर लगातार बनी हुई है.

अनुमान है कि इस बार की एजीएम में कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं,

जिसमें रिलायंस jio के आईपीओ से लेकर रिलायंस रिटेल के आईपीओ तक की घोषणाएं शामिल हैं.

इसके अलावा, 5जी मोबाइल सर्विस लॉन्चिंग की घोषणा करने की भी संभावना है.

बता दें कि इससे पहले साल 2019 में की गई एजीएम बैठक में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने

आगामी पांच वर्षों में रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग कराने की बात कही थी.

रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM: व्हाट्सऐप नंबर पर hi का मैसेज भेज कर ले सकते हैं अपडेट्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम के प्रसारण को लोग डायरेक्ट मीटिंग लिंक के अतिरिक्त

ट्विटर, फेसबुक, कू, जियो मीट और यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है.

ट्विटर पर @flameoftruth पर जाकर, Koo पर https://www.kooapp.com/profile/RelianceUpdates

पर, जाकर आप इस मीटिंग को देख सकते हैं.

इसके अलावा जियो मीट पर पर भी एजीएम का प्रसारण देखा जा सकेगा.

इतना ही नहीं, व्हाट्सऐप नंबर 7977111111 पर hi का मैसेज भेज कर आप एजीएम से जुड़े अपडेट्स ले सकते हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM: कई IPO के टाइमलाइन की घोषणा होने की संभावना

इस एजीएम में रिलायंस जियो, रिलायंस डिजिटल और ऑयल टू केमिकल यूनिट के आईपीओ के

टाइमलाइन की घोषणा होने की भी संभावना है. वहीं, ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) के अनुसार,

रिलायंस जियो के आईपीओ को भी इसी वर्ष लॉन्च किया जा सकता है,

जिसका मार्केट वैल्यू 100 बिलियन डॉलर ( 8 लाख करोड़ रुपये) रहने का अनुमान है.

सीएलएसए के अनुसार, कंपनी का आईपीओ पूरे टेलिकॉम सेक्टर के वैल्यूएशन के लिहाज

से एक बड़े उत्प्रेरक का काम करेगा.

रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM: मुकेश अंबानी 5जी लॉन्च का कर सकते हैं घोषणा

सरकार ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान स्पेक्ट्रम हासिल करने वाली कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटित कर दिया है साथ ही उन्हें 5जी सेवा लॉन्च करने की तैयारी करने के लिए भी कहा है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में 5जी सेवा लॉन्च करने का ऐलान कर सकते हैं, जिसे हासिल करने के लिए रिलायंस jio ने 88,078 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM: ईशा अंबानी और अनंत अंबानी की भूमिका पर ले सकते हैं बड़ा फैसला

साथ ही ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि एजीएम के दौरान रिलायंस अपने सक्सेशन प्लान पर बड़ी घोषणा हो सकती है. गौरतलब है कि इससे पहले जून के महीने में रिलायंस कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी ने अपने उत्तराधिकार की कमान बेटे आकाश अंबानी को सौंप दी थी. खबर ये भी है कि एजीएम के दौरान रिलायंस रिटेल में ईशा अंबानी की ताजपोशी और अनंत अंबानी की भूमिका पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...