Advertisment

दबंगों ने किया घर कब्जा, थानेदार पर प्राथमिकी के बदले पचास हजार रुपये की मांग करने का आरोप

देवघरः घर कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर थाना पहुंचे पीड़ित से जसीडीह थाना प्रभारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग करने की सनसनीखेज खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि दबंगों ने डॉ दिवाकर प्रसाद और दिनेश लाल के घर का ताला तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया। पीड़ित दिवाकर प्रसाद जब मामले की शिकायत दर्ज करवाने जसीडीह थाना गए तो थाना प्रभारी ने पीड़ित से प्राथमिकी दर्ज के बदले 50 हजार रुपये की मांग की।

पीड़ित दिवाकर प्रसाद ने एसपी धनंजय सिंह से मिल मामले की जानकारी देते हुए दबंगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने की गुहार लगाई है। एसपी धनंजय सिंह ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है, जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टः कुलवन्त कुमार

Jhajha Sardar Patel Statue: झाझा में सरदार पटेल की प्रतिमा का...

Jhajha Sardar Patel Statue: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जमुई जिले के झाझा प्रखंड स्थित न्यू बोड़वा बस स्टैंड के समीप लौह पुरुष...

Bihar Teacher Recruitment TRE-4: बिहार शिक्षक भर्ती में Civil Services जैसा...

Bihar Teacher Recruitment TRE-4: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदलने की तैयारी है। आगामी BPSC TRE-4 में अभ्यर्थियों को...

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद गांव-गांव पहुंचेंगे प्रशांत किशोर?...

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में अपनी आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।...