मिशन दिल्ली: विपक्षी नेताओं की खेमाबंदी में जुटे सीएम नीतीश कुमार

5 सितंबर को दिल्ली जाएंगे बिहार के मुख्यमंत्री

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 सितंबर को मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली जायेंगे.

सीएम नीतीश ने विपक्ष को एक मंच पर लाने की कवायद तेज कर दी.

जहां विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. वे 7 सितंबर तक दिल्ली में ही रहेंगे.

कहा जा रहा है दिल्ली में विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने पर बातचीत होगी.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर

विपक्ष को एक मंच पर लाने का सीएम नीतीश कुमार प्रयास करेंगे.

उसी मिशन के तहत दिल्ली जाने का ये प्लान है.

कहा जा रहा है कि बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने का ये जेडीयू का मास्टर प्लान हो सकता है.

मिशन दिल्ली: पटना में जेडीयू की तीन दिवसीय बैठक जारी

बता दें कि जेडीयू का बीते शुक्रवार से तीन दिवसीय बैठक जारी है.

बैठकों में नीतीश की पीएम उम्मीदवारी पर फैसला हो सकता है.

हालांकि ललन सिंह ने यह साफ बयान दिया है कि नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार नहीं हैं.

वो विपक्ष को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं.

मिशन दिल्ली – इन मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने पर होगी चर्चा

बताया जा रहा है कि इस बैठक में विपक्ष की एकजुटता पर विचार-विमर्श होगा.

बेरोजगारी, महंगाई पर केंद्र सरकार को कैसे घेरना है इसपर चर्चा होगी.

पार्टी का सदस्यता अभियान, संगठनात्मक चुनाव पर मंथन होगा.

अन्य राज्यों में संगठन विस्तार, गुजरात, हिमाचल समेत अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने सहित कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है. लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति बनेगी. बता दें कि जेडीयू कार्यालय बैनर-पोस्टरों से पटा है. नीतीश कुमार का आज संबोधन हो सकता है. राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कार्यकारिणी द्वारा लिए गए फैसलों पर मुहर लग जाएगी.

मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी को लगा बड़ा झटका

मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा. मणिपुर में जदयू के 5 विधायक सत्तारुढ़ बीजेपी में शामिल हो गये. बताया जाता है कि इस पर विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के लिए बातचीत कर सकते हैं कि कैसे अपने विधायकों और सांसदों को एकजुट रखा जाय. क्योंकि बीजेपी पर ये आरोप लगती रही है कि वे विपक्षी नेताओं को तोड़कर अपने पार्टी में शामिल करती रहती है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...

पटना का धनरुआ पंचायत बना महिला सशक्तिकरण का अनुकरणीय मॉडल

पटना : पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी और पारदर्शी शासन मिसाल बनकर उभरी रही है। पटना जिले के धनरुआ प्रखंड...

राज्य में 181 महिला हेल्पलाइन नंबर से महिलाओं को 24 घंटे...

पटना : राज्य में हिंसा या संकट से प्रभावित महिलाओं को तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से 181 महिला हेल्पलाइन नंबर की स्थापना की...

‘एलसी-70ए आरओबी की संरचना पूर्णतः सुरक्षित, तकनीकी जांच व मरम्मत कार्य...

पटना : राज्‍य के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने बताया कि बक्सर-बरौनी रेलखंड स्थित एलसी-70ए पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अभी निर्माणाधीन है।...

सचिव ने मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का किया स्थल निरीक्षण, निर्धारित समयसीमा...

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल द्वारा पटना शहर के अंतर्गत निर्माणाधीन मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। सचिव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img