2024 के रण की तैयारियों में जुटे नीतीश, विपक्षी नेताओं से मिलने आज निकलेंगे दिल्ली

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के रण की तैयारियों में जुट गए हैं.

इसी सिलसिले में आज शाम वो दिल्ली रवाना होंगे.

तीन दिनों के दौरे में वो कांग्रेस और वामदलों के साथ-साथ कई पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर

2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे.

वामदलों के नेताओं से होगी मुलाकात

अबतक मिली जानकारी के मुताबिक आज ही नीतीश कुमार और राहुल गांधी की मुलाकात होने की संभावना है.

वहीं वामदलों के नेताओं से मंगलवार को मुलाकात होगी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मंगलवार को मुलाकात हो सकती है.

नीतीश कुमार को बार-बार विपक्ष के पीएम कैंडिडेट के रुप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है.

हालांकि नीतीश कुमार इसका खंडन कर चुके हैं लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह से

उन्होंने भाजपा पर हमला बोला है उसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं.

नीतीश कुमार ने कहा है कि 2024 में वो विपक्षी दलों के साथ मिलकर भाजपा को रोकने की हरसंभव कोशिश करेंगे.

2024 के रण की तैयारियों: अरविंद केजरीवाल से भी मिलने की संभावना

JDU का मानना है कि वह बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के बाद अब ‘‘राष्ट्रीय’’ भूमिका निभाएं.

पार्टी के नेता ने बताया कि दिल्ली दौरे के दौरान कुमार के एनसीपी शरद पवार,

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से भी मिलने की संभावना है.

नीतीश कुमार के हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से भी मिलने की संभावना है.

2024 के रण की तैयारियों: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मिलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश

दिल्ली दौरे से पहले नीतीश कुमार ने रविवार को पटना में कहा कि सारी विपक्षी पार्टी एक हो जाएं और मिलकर के चुनाव लड़ेंगे तो भारी सफलता हाथ लगेगी. हम संख्या की बात नहीं करते बस यही बात है कि एक साथ होकर लड़ेंगे तो भारी सफलता हाथ लगेगी. हम लोग कुल 7 पार्टी हैं. चार पार्टी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे. बाकी और लोगों से भी दिल्ली में मुलाकात करेंगे. कइयों का फोन आता रहता है. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे.

2024 के रण की तैयारियों: विपक्षी एकता के लिए काम करेंगे नीतीश कुमार- ललन सिंह

नीतीश के दिल्ली दौरे पर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, दिल्ली में नीतीश विपक्षी एकता के लिए काम करेंगे. 38 फीसदी वोट बीजेपी के खिलाफ है. अगर 62 प्रतिशत एक हो जाएं तो. यह 75% से ज्यादा हो जाएगा. वहीं नीतीश कुमार आज सुबह जनता दरबार के बाद दोपहर में दिल्ली के लिए निकलेंगे.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...