डेहरी में अवैध बालू तस्करों ने एसडीएम की टीम पर किया पथराव, अंगरक्षक घायल

रोहतास(डेहरी) : जिले में बालू माफियाओं की दबंगई का आलम ये है कि वो

अधिकारियों पर भी हमला करने से नहीं चुकते. ऐसे ही एक हमले में डेहरी के एसडीएम समीर सौरव

बाल-बाल बच गए. लेकिन उनका अंगरक्षक संटू कुमार घायल हो गया. डेहरी के अनुमंडल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

डेहरी में छापेमारी के लिए कोल डिपो गये थे एसडीएम

कोल डिपो में अवैध बालू के खिलाफ एसडीएम समीर सौरभ टीम के साथ

छापेमारी करने के लिए निकले थे. डेहरी की सीओ अनामिका कुमारी भी उनके साथ थीं.

इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर कोयला डिपो के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर दिखे.

jawan 22Scope News

बालू माफियाओं ने किया पथराव

एसडीएम समीर सौरभ ने रोकने की कोशिश की जिसके बाद बालू माफियाओं ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया और कई बालू लदे ट्रैक्टर को जबरन छुड़ा कर ले गए. एसडीएम समीर सौरभ ने बताया कि छापामारी के दौरान दो-तीन जगह पथराव की वारदातें हुई. इनमें शामिल लोगों की तलाश की जा रही है. ज़िले में कई जगह अवैध रूप से बालू की डंपिंग की गई है जिसको लेकर धरपकड़ की जा रही है.

डेहरी में जबरन छुड़ा ले गये अवैध बालू लदे ट्रैक्टर

राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर कोयला डिपो के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ले जा रहे बालू के धंधेबाजो को एसडीएम समीर सौरभ ने पकड़ना चाहा तभी बेखौफ बालू माफियाओं ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया. वहीं प्रशासन की टीम पर पथराव कर कई बालू लदे ट्रैक्टर को माफिया के द्वारा जबरन छुड़ा कर ले गया.

रिपोर्ट: दयानंद

बेखौफ अपराधियों ने की बालू मुंशी से डेढ़ लाख की लूट

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...