बच्चों के बीच विवाद में दुकानदार ने फेंका तेजाब, कई घायल

Godda- दुकानदार ने फेंका तेजाब- महागामा प्रखंड क्षेत्र के भांजपुर गांव में

बच्चों का झगड़ा शांत करवाने गयी एक महिला पर दुकानदार ने तेजाब फेंक दिया.

आरोपी आलोक साह का गांव में ही सोने-चांदी की दुकान है.

बतलाया जा रहा है कि उसके दुकान के सामने ही दोनों पक्षों में बच्चों को लेकर झगड़ा हो रहा था.

कुछ कहासुनी हो रही थी.

कहासुनी के बीच दुकानदार ने फेंका तेजाब

आरोपी को यह बात नागवार गुजरी और उसने अफरोजा खातून नाम की महिला के ऊपर

ऐसीड की बोतल फेंक दी. हमले में अफरोजा बुरी तरह जख्मी हो गई.

अफरोजा खातून से साथ ही उसके आसपास खड़ी गुलबसा खातून,

बतूरण बीवी और दो बच्चों पर भी तेजाब का छींटा पड़ा है.

सभी घायलों को महागामा रेफरल अस्पताल भेजा गया है.

महागामा विधायक ने की कार्रवाई की मांग

मामले की जानकारी मिलते ही महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने

पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना से बात कर पूरे मामले की

जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.

जबकि घायलों का समुचित इलाज करवाने के लिए सिविल सर्जन से भी आग्रह किया गया है.

बच्चों के बीच के विवाद में दुकानदार ने फेंका तेजाब की घटना के सामने आने के बाद

लोग भौंचक है.

मुख्यमंत्री हेमंत के हस्ताक्षर की सीबीआई जांच की मांग कर बुरे फंसे निशिकांत?

अंधेरी रात में खिड़की से तेजाबी हमला

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...