Land Dispute में पड़ोसी ने अधेड़ पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में…

गोपालगंज: गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पुराने भूमि विवाद में कुछ लोगों ने एक अधेड़ पर तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब के हमले से अधेड़ की आँख की रौशनी चली गई जबकि वह गंभीर रूप से झुलस भी गए। परिजनों ने आननफानन में वृद्ध को इलाज के गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर दुखहरण गांव की है। जख्मी अधेड़ की पहचान रामेश्वर सिंह के रूप में की गई। मामले में परिजनों ने जख्मी और गांव के ही उदय सिंह के बीच बहुत पहले से जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात जब वह अपनी झोपडी के समीप सो रहे थे तभी विरोधी पक्ष के लोगों ने उनके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।

आननफानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि बीती रात जमीनी विवाद में पडोसी ने एक अधेड़ पर तेजाब फेंक दिया है। सदर अस्पताल से उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  गोपालगंज में Raid में जा रही पुलिस टीम पर अपराधियों ने की फायरिंग, मुठभेड़ में…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Land Dispute Land Dispute Land Dispute

Land Dispute

Saffrn

Trending News

Ebola Alert: रांची एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, संदिग्ध यात्रियों की निगरानी...

रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इबोला वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी। संदिग्ध यात्रियों की जांच और क्वॉरेंटाइन की तैयारी शुरू।Ebola Alertरांची:रांची...

RIMS Crime Case: डेंटल छात्रा दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों की...

रिम्स डेंटल छात्रा दुष्कर्म मामले में रांची कोर्ट ने दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की। नौ अप्रैल को लालपुर थाना क्षेत्र में हुई...

Jharkhand T20 Premier League: IPL की तर्ज पर 10 जून से...

झारखंड में पहली बार IPL मॉडल पर टी20 प्रीमियर लीग का आयोजन। 10 जून से रांची में मुकाबले, 30 मई को खिलाड़ियों की नीलामी...

Ranchi Railway Update: यात्रियों को बड़ी राहत, 5 ट्रेनों में बढ़ेंगे...

रांची रेल मंडल की पहल पर रेलवे ने 5 प्रमुख ट्रेनों में 17 अतिरिक्त कोच बढ़ाने को मंजूरी दी। जून से यात्रियों को मिलेगा...

Ranchi Missing Case: डांट के डर से घर छोड़ निकले भाई-बहन,...

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से लापता रोशनी और युवांश सकुशल बरामद। मां की डांट से डरकर दोनों बच्चे 12 किमी दूर चर्च पहुंच...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img