जानलेवा बारिश, लोग हलकान

रांची : मूसलाधार बारिश से पूरा सूबा हलकान है। राज्य के कई ज़िलों समेत राजधानी रांची का भी बारिश से हाल बेहाल है। अरगोड़ा से कटहल मोड़ जाने वाले रास्ते में दीपाटोली पुंदाग में सड़क तालाब में तब्दील हो चूकी है। वहां से सटे आस पास के सारे इलाकों में पानी भर गया है। कमोबेश यही स्थिति राजधानी के तमाम इलाकों में दिख रही है।

धनबाद : धनबाद के भी कई मुहल्लों में पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, बाबुडीह न्यू कॉलोनी, ग्रेवाल कॉलोनी समेत कई निचली इलाकों में घरों में घुटनो तक पानी घुस गया है। कई पेड़, बिजली के खम्भे भी गिर गए हैं, वही झोपड़ी और झुग्गियों में रहने वालें लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश इतनी ज्यादा हो रही है की कई इलाकों में रात से ही बिजली गुल है जिससे पीने तक के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

ranchi rain 22Scope News

बोकारो : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के उकरीद लकड़ी गोला के पास शिव टिंबर के मुंशी बिंदेश्वर विश्वकर्मा की पेड़ से दबकर मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक मुंशी बिंदेश्वर विश्वकर्मा खपरैल घर में सो रहे थे,  इसी दौरान लगातार हो रही बारिश से पेड़ घर के ऊपर गिर गया। जिस कारण सो रहे मुंशी बिंदेश्वर विश्वकर्मा की दबकर मौत हो गई।

चतरा : मूसलाधार बारिश की वजह से चतरा के सिद्दकी गांव के सारे घरों में जल जमाव हो गया है। बारिश की के कारण गाँव के एक घर में दीवार गिर गयी जिसमें सो रही आठ साल की बच्ची की मौत दीवार में दब जाने से हो गयी। इस घटना से गाँव के लोगों में शोक की लहर है।

साहिबगंज: गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण उधवा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में गंगा कटाव शुरू हो गया है जिस वजह से गंगा किनारे बसे लोगों को वहां से अपने अपने घर छोड़ कर जाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। वही गंगा किनारे बसे दर्जनों परिवार सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने की तैयारी में जुटे हैं।

Saffrn

Trending News

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...

बच्चों को पीने के पानी के लिए पार करना पड़ता है...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के नोनफरवा स्थित राजकीय उत्क्रमित एवं उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img